ई-20 ने दिल्लीवासियों को महंगे पेट्रोल से बचाया: मंत्रालय

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

:::::दावा::::: क्रॉसर --एथेनॉल नहीं मिलाता तो 125 रुपये प्रति लीटर पहुंच जाती कीमत --विदेशी

ई-20 ने दिल्लीवासियों को महंगे पेट्रोल से बचाया: मंत्रालय

नई दिल्ली, एजेंसी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि अगर भारत ने एथेनॉल ब्लेंडिंग लागू नहीं की होती, तो दिल्ली में पेट्रोल की खुदरा कीमत 125 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच नागरिकों को मिली बड़ी आर्थिक राहत का जिक्र करते हुए मंत्रालय ने कहा कि एथेनॉल ब्लेंडिंग का मकसद भारतीय उपभोक्ताओं को वैश्विक तेल बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव से बचाना, भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना और देश के ईंधन बिल का एक बड़ा हिस्सा विदेश भेजने के बजाय भारतीय अर्थव्यवस्था में ही बनाए रखना है।

निजी महत्व

मंत्रालय ने कहा कि जब कच्चे तेल की कीमत 135 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी, तब उपभोक्ताओं ने ₹94.77 रुपये प्रति लीटर का भुगतान किया, क्योंकि हर लीटर में 20 फीसदी हिस्सा देश में उत्पादित एथेनॉल का था। इसपर वैश्विक उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ा।

बचत और प्रभाव

मंत्रालय के मुताबिक, विदेशी मुद्रा में ₹1.97 लाख करोड़ से ज्यादा की बचत हुई है। 316 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा कच्चे तेल के आयात की जगह एथेनॉल का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही कार्बनडाई ऑक्साइड के उत्सर्जन में 950 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा की कमी आई है। मंत्रालय ने इस दावे को भी खारिज कर दिया कि एथेनॉल ब्लेंडिंग टैक्स पेयर्स की सब्सिडी पर टिकी है। मंत्रालय ने कहा कि एथेनॉल ब्लेंडिंग टैक्स पेयर्स की सब्सिडी नहीं है। यह भारत का ऊर्जा बीमा है और संकट के समय इसने अपना असर दिखाया है।

सामान्य प्रश्न

एथेनॉल ब्लेंडिंग के कारण पेट्रोल की कीमतें क्यों नहीं बढ़ीं?
अगर भारत ने एथेनॉल ब्लेंडिंग लागू नहीं की होती, तो दिल्ली में पेट्रोल की खुदरा कीमत 125 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsई-20 ने दिल्लीवासियों को महंगे पेट्रोल से बचाया: मंत्रालय