ईवी अपनाना हुआ बेहद जरूरी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट ने भारत की ऊर्जा आयात पर निर्भरता को उजागर किया है। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने और चीन पर निर्भरता कम करने की बात की। इससे न केवल अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि रुपये की विनिमय दर में भी सुधार होगा।

ईवी अपनाना हुआ बेहद जरूरी

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम एशिया संकट ने भारत की ऊर्जा आयात पर निर्भरता की चुनौती को उजागर किया है। ऐसे में ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने के लिए देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाना और महत्वपूर्ण कलपुर्जों के मामले में चीन पर निर्भरता घटाना बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने उद्योग मंडल एसोचैम द्वारा 'विकसित भारत के लिए भारत को इलेक्ट्रिक परिवहन केंद्र बनाना' विषय पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के साथ-साथ महत्वपूर्ण कलपुर्जों के लिए चीन पर निर्भरता कम करने और स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने की भी जरूरत है।कपूर

ने कहा, 'पश्चिम एशिया संकट के बाद यह और भी प्रासंगिक हो गया है। मैं कहूंगा कि अब हमारे देश के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना सबसे आवश्यक कार्य बन गया है, जिसे हम सभी को मिलकर पूरा करना होगा।'उन्होंने कहा कि यदि भारत का कच्चे तेल का आयात कम होता है, तो इससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और रुपये की विनिमय दर में भी सुधार होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।