अलग से घोषणा-पत्र देने आवश्यकता नहीं
भारत निर्वाचन आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि जहां गहन पुनरीक्षण समाप्त हो चुका है, वहां प्रारूप-6 के साथ घोपणा-पत्र देने की आवश्यकता खत्म हो गई है। सभी पात्र नागरिक जो चुनावी सूची में नहीं हैं, उन्हें अब अलग से घोषणा-पत्र नहीं देना होगा। यह केवल उन राज्यों के लिए लागू है जहां एसआईआर का काम चल रहा है।

मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग ने वैसे राज्यों जहां विशेप गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) समाप्त हो चुका है, वहां प्रारूप-6 के साथ घोपणा-पत्र देने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। वैसे सभी पात्र नागरिक जिनका नाम निर्वाचक सूची में शामिल नहीं है और वह अपना नाम निर्वाचक सूची में शामिल कराना चाहते हैं, उन्हें अलग से घोषणा-पत्र देने आवश्यकता नहीं है। यह घोषणा पत्र अब सिर्फ उन्हीं राज्यों में लागू रहेगा जहां एसआईआर का काम चल रहा है। उप निर्वाचन पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 29 सितम्बर 2026 को निर्गत निर्देश के आलोक में इस बात को स्पष्ट किया गया है।
आयोग के निर्देश से सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। आम नागरिक जो निर्वाचक होने की अर्हता रखते हैं, उन्हें फॉर्म-6 के साथ घोपणा-पत्र की अनिवार्यता समाप्त कर दी गयी है। साथ ही छूटे हुए निर्वाचकों और नए निर्वाचकों के नाम अभियान चलाकर निर्वाचक सूची में जोड़ने का निर्देश प्राप्त हुआ है।

