चुनाव के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच 17 से
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के अनुसार आगामी विधानसभा चुनावों के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच 17 सितंबर से शुरू की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 3,972 कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट की जांच की जाएगी। यह प्रक्रिया बेंगलुरु के तकनीकी इंजीनियरों द्वारा संपन्न की जाएगी।

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में महानगर में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच का कार्य 17 सितंबर से प्रारंभ किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने बताया कि जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में कराई जाएगी। यह प्रक्रिया वीवीपैट, बेंगलुरु के तकनीकी इंजीनियरों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की देखरेख में संपन्न की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद में उपलब्ध 3,972 कंट्रोल यूनिट, 3,972 बैलेट यूनिट एवं 3,972 वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच की जाएगी।
एफएलसी के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यशीलता तथा तकनीकी स्थिति का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परीक्षण किया जाएगा।


