कंप्यूटर आधारित परीक्षा ढांचा तैयार कर रहा केंद्र

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केंद्र सरकार ने नीट जैसी परीक्षा को ऑनलाइन कराने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की योजना तैयार की है। यह निर्णय नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट के बाद लिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के बीच भौगोलिक अंतर को कम करने और परीक्षा ग्रेड मानकों को एकरूप करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा ढांचा तैयार कर रहा केंद्र

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय प्रवेश परीक्षाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) ढांचे की रणनीति तैयार कर रहा है, ताकि नीट जैसी बड़ी प्रवेश परीक्षा को ऑनलाइन कराया जा सके।अधिकारियों ने बताया, योजना पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, अंतिम निर्णय नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद ही लिया जाएगा। इस समिति को सार्वजनिक परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार के लिए गठित किया गया है। सूत्रों ने बताया कि बुनियादी ढांचे की रणनीति तैयार होने के बाद सभी प्रवेश परीक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करने की योजना है। शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता में भौगोलिक अंतर को कम करने, केंद्रीय स्तर पर परीक्षा ग्रेड मानकों को एकरूप बनाने और कागज-कलम माध्यम वाली परीक्षाओं को सीबीटी में बदलने के लिए बुनियादी ढांचे से जुड़ी रणनीति तैयार की जा रही है।

यह कदम एनटीए में जारी व्यापक सुधार के बीच उठाया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकंप्यूटर आधारित परीक्षा ढांचा तैयार कर रहा केंद्र