राजनाथ सिंह :: इनसेट ::
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
भारत का रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कहा कि भारत वैश्विक रक्षा उत्पादन में बड़ी ताकत बन रहा है। सरकार ने सेना के आधुनिकीकरण के लिए 8.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं मंजूर की हैं।

भारत का रक्षा निर्यात बढ़कर 38 हजार करोड़ हुआ नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों के लिए संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है। 2025-26 में देश का रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसकी मुख्य वजह घरेलू उत्पादन पर दिया गया जोर है। सिंह ने कहा कि सरकार सेना को आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए एक साल में 8.75 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाएं मंजूर की गई हैं।


