शहर में 10 किलो वाला एलपीजी सिलिंडर शुरू
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नई प्रीमियम LPG सेवा 'भारत गैस लाइट जिप' लॉन्च की है। इस सेवा के तहत 10 किलो हल्का गैस सिलेंडर, जल्दी कनेक्शन और तेज़ डिलीवरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसका शुभारंभ मुजफ्फरपुर में केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद और विधायक रंजन कुमार की उपस्थिति में हुआ।

मुजफ्फरपुर, वसं। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए भारत गैस लाइट जिप नाम से नई प्रीमियम एलपीजी सेवा लॉन्च की है। इसके तहत अब 10 किलो वाला हल्का कंपोजिट गैस सिलेंडर, तेजी से नया कनेक्शन और एक्सप्रेस डिलीवरी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। बुधवार से शहर में इसका शुभारंभ हुआ। भारत गैस एलआईटीई जिप मेसर्स चंद्रलोक भारत गैस डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से यह उपलब्ध होगा। मौके पर केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी निषाद, नगर विधायक रंजन कुमार आदि थे।


