बीएसएनएल ने बढ़ाया स्वदेशी 4जी नेटवर्क
हिन्दुस्तान, दुमका
दुमका में, भारत संचार निगम लिमिटेड ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 4जी नेटवर्क का विस्तार किया है। उप महाप्रबंधक सुभाष चंद्र चात्तार के अनुसार, धनबाद और दुमका में पुराने 3जी उपकरणों को 4जी में बदला गया है, जिससे डिजिटल संपर्क में सुधार हुआ है और सेवा गुणवत्ता में भी बढ़ोतरी हुई है।

दुमका, प्रतिनिधि। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत संचार निगम लिमिटेड ने दूरसंचार में आत्मनिर्भर भारत को मजबूती दी है। इसको लेकर उप महाप्रबंधक (परिचालन) कार्यालय बीएसएनएल दुमका मुख्य डाकघर के पास दुमका परिचालन क्षेत्र में प्रेस वार्ता हुई। उप महाप्रबंधक सुभाष चंद्र चात्तार ने बताया कि धनबाद व्यापार क्षेत्र के तहत धनबाद एवं दुमका में स्वदेशी तकनीक पर आधारित 4जी नेटवर्क का विस्तार किया गया है, जिससे शहरी, ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में डिजिटल संपर्क बेहतर हुआ है। उन्होंने बताया कि पुराने 3जी बीटीएस उपकरणों को चरणबद्ध तरीके से 4जी में बदला गया है। इससे धनबाद परिचालन क्षेत्र में 263 और दुमका परिचालन क्षेत्र में 165 4जी स्थल चालू किए गए हैं।
इससे नेटवर्क की कवरेज और सेवा गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
ये भी पढ़ें:बीएसएनएलः जिले में 250 से अधिक 4जी टावर चालू


