बैंक खातों समेत 40 बिंदुओं पर देना होगा जनगणना में ब्योरा

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

जनगणना 2027 के लिए नया फार्मेट तैयार किया गया है। इसमें 40 सवाल होंगे, जिनमें व्यक्तिगत जानकारियाँ अनिवार्य रूप से देनी होंगी। पहली बार सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्रा और एडीएम एफआर प्रसून द्विवेदी को दायित्व सौंपा गया है। जनगणना के दौरान नागरिकों का जीवन स्तर और रहन-सहन की जानकारी मिलेगी।

बैंक खातों समेत 40 बिंदुओं पर देना होगा जनगणना में ब्योरा

पीलीभीत। जनगणना का नया फार्मेट तैयार हो गया है। इसमें बच्चों से लेकर वयस्क तब सभी से जुड़े ऐसे सवाल होंगे। जिनका सही जवाब घर के लोगों को देना होगा। इस जानकारी को संकलित कर फीड किया जाएगा। खास बात यह है इस बार जो 40 सवाल तैयार किए गए हैं। उनमें कुछ सवाल तो बेहद निजी हैं। पर इनकी जानकारी अनिवार्य रूप से देनी ही होगी। भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें पहली बार विकास भवन के मुखिया सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्रा को अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी बनाया गया है। एडीएम एफआर प्रसून द्विवेदी को जिला जनगणना अधिकारी के तौर पर दायित्व दिया गया है। जनगणना के नए प्रारूप के अंतर्गत मासूम शिशुओं से लेकर बुजुर्गों तक की जानकारियां रहेंगी। इसमें 31 से 40 तक कुल दस बिंदुओं पर कुछ जानकारियां ऐसी देनी होंगी कि जो निहायत ही निजी मानी जाती हैं।

जानकारी का संग्रहण

बतातों के बैंक अकाउंट हैं तुम्हारे

कालम में पूछा गया है कि कोई शख्स अगर उसके बैंक में अकाउंट हैं तो वो कौन से बैंक में हैं। यही नहीं कितने खाते संचालित करता है। मोबाइल नंबर से लेकर आधार संख्या नंबर, वोटर आईडी नंबर को भी उल्लेखित कराना अनिवार्य है। यही नहीं पासपोर्ट से लेकर ड्राईविंग लाइसेंस और कोविड 19 टीकाकरण कराने अथवा नहीं कराने की भी जानकारी जनगणना के दौरान देनी होगी। जीवित बच्चों की संख्या और एक वर्ष के दौरान जीवित पैदा हुए बच्चों का आंकड़ा भी जनगणना में मांगा गया है।

विशेष जानकारी

यह भी रहेगा खास खास

जनगणना के दौरान अन्य कालम में जानकारियां तो रहेंगी ही साथ ही कुल 40 बिंदुओं पर जानकारियां देना और दर्ज करना अनिवार्य है। छह सदस्यों वाले परिवार के लिए प्रश्न एक से दस और प्रत्येक परिवार के सदस्य के लिए 11 से 40 प्रश्न अनिवार्य घोषित किए गए हैं।

आगामी गतिविधियाँ

दिलचस्प रहेगी इस बार गणना

जनगणना में सभी मोबाइल नंबर समेत मांगी गई जानकारी से नागरिकों का लिविंग स्टैंडर्ड समेत रहन सहन के बारे में भी जानकारियां सामने आ जाएगी। इस बार जनगणना दिलचस्प रहने वाली है।

जनगणना के द्वितीय सत्र में तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण सात से नौ और 12 से 14 अक्टूबर को बेनहर गुरुकुल दियूनी केसरपुर में तय किया गया है।

- आलोक कुमार, प्रमुख जनगणना अधिकारी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦जनगणना के नए फार्मेट में कितने सवाल होंगे?−
जनगणना के नए फार्मेट में कुल 40 सवाल होंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबैंक खातों समेत 40 बिंदुओं पर देना होगा जनगणना में ब्योरा