चिट्ठी से डिजिटल इंडिया तक, भारतीय डाक आज भी भरोसे का प्रतीक
हिन्दुस्तान, खगडि़या
राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत 14 अक्टूबर को मनाए गए डाक एवं पार्सल दिवस पर पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ. अरविंद वर्मा ने भारतीय डाक की बदलती भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डाक विभाग देश की भावनाओं, संस्कृति और भरोसे की जीवनरेखा है। चिट्ठियों से शुरू हुआ यह विभाग आज स्पीड पोस्ट, पार्सल, बैंकिंग, बीमा और ई-कॉमर्स डिलीवरी के जरिए डिजिटल इंडिया को गति दे रहा है।

खगड़िया, एक प्रतिनिधि राष्ट्रीय डाक सप्ताह (9 से 15 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत आज 14 अक्टूबर को डाक एवं पार्सल दिवस के अवसर पर पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ. अरविंद वर्मा ने कहा कि भारतीय डाक केवल एक विभाग नहीं, बल्कि इस देश की भावनाओं, संस्कृति और भरोसे की जीवन रेखा है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब डाकिया चिट्ठी लेकर आता था तो पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ जाती थी, आज वही डाक विभाग स्पीड पोस्ट, पार्सल, बैंकिंग, बीमा और ई-कॉमर्स डिलीवरी के माध्यम से डिजिटल इंडिया को गति दे रहा है।

