विदेशःः भारत-नेपाल ऊर्जा बैठक 14-15 जुलाई को काठमांडू में

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत और नेपाल की बीच 14-15 जुलाई को काठमांडू में ऊर्जा सहयोग के मुद्दे पर संयुक्त कार्य समूह और संयुक्त संचालन समिति की बैठ होगी।

विदेशःः भारत-नेपाल ऊर्जा बैठक 14-15 जुलाई को काठमांडू में

काठमांडू, एजेंसी। भारत और नेपाल की बीच 14-15 जुलाई को काठमांडू में ऊर्जा सहयोग के मुद्दे पर संयुक्त कार्य समूह और संयुक्त संचालन समिति की बैठक होगी। नेपाल के ऊर्जा मंत्रालय के संयुक्त प्रवक्ता संदीप कुमार देव के अनुसार, ऊर्जा सचिव स्तर की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारत के ऊर्जा सचिव पंकज अग्रवाल करेंगे, जबकि नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ऊर्जा और जल संसाधन मंत्रालय की सचिव सरिता दवाडी करेंगी। संयुक्त कार्य समूह की बैठक में नेपाल के ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्रालय के संयुक्त सचिव और भारतीय ऊर्जा मंत्रालय के उनके समकक्ष अधिकारी शामिल होंगे, जबकि संयुक्त संचालन समिति की बैठक में दोनों देशों के संबंधित विभागों के सचिव शामिल होंगे।

अधिकारी ने बताया कि बैठकों में नेपाल और भारत के बीच ऊर्जा सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।