विकसित देश बनाने के लिए तेज आर्थिक सुधार जरूरी : लाहिड़ी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी ने कहा कि 2047 तक विकसित देश बनने के लिए भारत को तेज आर्थिक सुधार और संरचनात्मक बदलाव करने होंगे। उच्च आय वाला देश बनने के लिए अगले 21 वर्षों में प्रति व्यक्ति आय 2,813 डॉलर से बढ़ाकर करीब 18,000 डॉलर करनी होगी। इसके लिए सालाना 9.25 प्रतिशत वृद्धि जरूरी है। शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा आर्थिक वृद्धि के अहम क्षेत्र हैं।

विकसित देश बनाने के लिए तेज आर्थिक सुधार जरूरी : लाहिड़ी

नई दिल्ली, एजेंसी। नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी ने शुक्रवार को कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित देश बनाने के लिए तेज आर्थिक सुधारों और संरचनात्मक बदलावों की जरूरत है। लाहिड़ी ने यहां ‘एसआरसीसी शताब्दी सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को उच्च आय वाला देश बनने के लिए अगले 21 वर्षों में प्रति व्यक्ति आय को मौजूदा 2,813 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर करीब 18,000 डॉलर करना होगा। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अगले 21 वर्षों तक प्रति व्यक्ति आय में मौजूदा कीमतों पर सालाना करीब 9.25 प्रतिशत की वृद्धि जरूरी होगी। उच्च आय वाली अर्थव्यवस्था उस देश को कहा जाता है, जिसकी प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय एक निर्धारित सीमा से अधिक होती है। वर्ष 2047 के लिए यह सीमा 14,375 डॉलर आंकी गई है।

विकसित भारत के लिए आय वृद्धि का लक्ष्य

जाने-माने अर्थशास्त्री लाहिड़ी ने चीन, जापान, ताइवान एवं दक्षिण कोरिया का उदाहरण देते हुए कहा कि इन एशियाई देशों ने तेजी से अपनी प्रति व्यक्ति आय बढ़ाकर उच्च आय वाले देशों का दर्जा हासिल किया। उन्होंने कहा कि भारत के लिए भी इस लक्ष्य को हासिल करना असंभव नहीं है, लेकिन इसके लिए तेज आर्थिक सुधार और संरचनात्मक बदलाव जरूरी हैं। तेज आर्थिक वृद्धि के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा तीन महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं।

शिक्षा और स्वास्थ्य से तय होती है मानव पूंजी

लाहिड़ी ने कहा कि ऐसा कोई देश नहीं मिलेगा जहां लोग शिक्षित हों और गरीब हों। इसी तरह, ऐसा देश भी नहीं मिलेगा जहां लोग अशिक्षित हों और अमीर हों। उन्होंने कहा कि इसी तरह ऐसे देश मिलना भी मुश्किल है जहां लोग स्वस्थ हों और गरीब हों या अमीर हों और बीमार हों। नीति आयोग उपाध्यक्ष ने कहा कि आर्थिक वृद्धि और लोगों के कल्याण के लिए मानव पूंजी जरूरी है जबकि मानव पूंजी की गुणवत्ता शिक्षा और स्वास्थ्य से तय होती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦भारत को उच्च आय वाला देश बनने के लिए अगले 21 वर्षों में प्रति व्यक्ति आय कितनी करनी होगी?−
प्रति व्यक्ति आय को मौजूदा 2,813 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर करीब 18,000 डॉलर करना होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविकसित देश बनाने के लिए तेज आर्थिक सुधार जरूरी : लाहिड़ी