बुनियादी ढांचा क्षेत्र में फिजिकल इंटेलिजेंस का होगा इस्तेमाल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली में मेघा इंजीनियरिंग ने एनालॉग के साथ मिलकर देश में पहली बार फिजिकल इंटेलिजेंस तकनीक की शुरूआत की है। यह तकनीक स्मार्ट सड़कें विकसित करने में मदद करेगी, जिससे सड़कें ट्रैफिक, मौसम और दुर्घटनाओं के लिए खुद को तैयार कर सकेंगी। यह पहल सरकार की बुनियादी ढांचे की उन्नति के उद्देश्य से की गई है।

बुनियादी ढांचा क्षेत्र में फिजिकल इंटेलिजेंस का होगा इस्तेमाल

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी मेघा इंजीनियरिंग ने अंतरराष्ट्रीय टेक कंपनी एनालॉग के साथ साझेदारी कर देश में पहली बार फिजिकल इंटेलिजेंस की शुरूआत की है। यह तकनीक का मतलब ऐसी मशीनों और प्रणालियों से है, जो वास्तविक दुनिया को देखकर, समझकर और खुद सीखकर काम करने में सक्षम हैं। इससे देश में स्मार्ट और विस्तृत सड़कों के विकास में तेजी आएगी। उन्नत सेंसर और एआई से लैस ये सड़कें खुद ट्रैफिक के दबाव, खराब मौसम और संभावित दुर्घटनाओं को भांपकर अलर्ट जारी कर सकेंगी। कंपनी का कहना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने के साथ अपने स्टाफ को भी वैश्विक स्तर का बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

यह पहल केंद्र सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने और सड़क परियोजनाओं में उन्नत तकनीकों को अनिवार्य रूप से लागू किए जाने की मंशा को देखते हुए की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।