युवा तंबाकू सर्वेक्षण का पांचवां चरण स्कूलों में होगा
हिन्दुस्तान, धनबाद
भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैश्विक युवा तंबाकू सर्वेक्षण का पांचवां चरण शुरू करने की घोषणा की है। यह सर्वे स्कूलों में 13 से 15 वर्ष के किशोरों पर केंद्रित होगा। झारखंड में तंबाकू की लत 5.1% है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 8.5% है। सर्वेक्षण अगस्त से दिसंबर के बीच किया जाएगा।

धनबाद, मुख्य संवाददाता। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से वैश्विक युवा तंबाकू सर्वेक्षण का पांचवां चरण शुरू किया जा रहा है। यह स्कूल आधारित सर्वेक्षण 13 से 15 वर्ष आयु के किशोरों व युवाओं पर केंद्रित है। आठवीं से 10वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं। सर्वे का उद्देश्य तंबाकू उपयोग के तरीके व जोखिम कारकों को समझना है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची ने सभी जिलों को पत्र जारी कर संबंधित निर्देश दिया है। यह सर्वे अगस्त से दिसंबर के दौरान किया जाएगा। झारखंड में 13 से 15 वर्ष के बच्चों में तंबाकू की लत का 5.1 फीसदी है।
यह राष्ट्रीय स्तर 8.5 से कम है। तंबाकू सर्वेक्षण का आयोजन भारत सरकार की ओर से प्रत्येक पांच साल पर किया जाता है। कहा गया कि स्कूलों में सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करें।


