ग्रामीण विभाग की जी राम जी योजना शुरू, 125 दिनों रोजगार की गारंटी मिलेगी
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 'विकसित भारत-जी राम जी योजना' का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का रोजगार मिलेगा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि योजना का प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के द्वारा 'विकसित भारत-जी राम जी योजना का औपचारिक शुभारंभ होने के साथ ही जिले में भी योजना का शुभारंभ हो गया। जिलाधिकारी वर्षा सिं ने जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को योजना का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
योजना के मुख्य लक्ष्य
उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत पात्र लाभुकों को शत-प्रतिशत लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी योग्य व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित न रहने दिया जाए। बताया गया है कि नई व्यवस्था के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी उपलब्ध कराई जाएगी।
तकनीकी उपाय और प्रगति
साथ ही पूर्व में मनरेगा के अंतर्गत जारी जॉब कार्ड धारकों को चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट जॉब कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना के प्रभावी संचालन हेतु आधुनिक तकनीक आधारित व्यवस्था को अपनाते हुए कार्यस्थलों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू की जाएगी,जिससे पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पंचायत में 'विकसित ग्राम पंचायत प्लान' तैयार कर स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों की प्राथमिकता तय की जाए।
जल संरक्षण प्राथमिकता
विशेष रूप से जल संरक्षण,प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन, ग्रामीण आधारभूत संरचना के विकास तथा सामुदायिक परिसंपत्तियों के निर्माण से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जाए। उप विकास आयुक्त वैशाली,कुंदन कुमार ने कहा कि 'विकसित भारत-जी राम जी योजना' के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी प्रखंडों में निर्धारित निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अमिताभ सिंह


