भारत को जानो प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
हिन्दुस्तान, हरदोई
हरदोई में भारत विकास परिषद ने कई स्कूलों में 'भारत को जानो' परीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारत की संस्कृति, इतिहास और परंपराओं के प्रति जागरूकता और ज्ञान बढ़ाना था। शिक्षकों और विभागीय संयोजकों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

हरदोई। भारत विकास परिषद शाखा हरदोई ने राम जूनियर हाईस्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, न्यू हाइट पब्लिक स्कूल, जेके पब्लिक स्कूल आदि स्कूलों में भारत को जानो परीक्षा प्रतियोगी का आयोजन किया। गौरव सिंह भदौरिया प्रांतीय गतिविधि संयोजक (सेवा), डॉ. सुरेश अग्निहोत्री प्रांतीय गतिविधि संयोजक (पर्यावरण), अवध बिहारी मिश्र पूर्व अध्यक्ष, राजीव मोहन अवस्थी अध्यक्ष, श्रवण कुमार मिश्र ‘राही’ सचिव, अतुल अग्रवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में भारत की संस्कृति, इतिहास, परंपराओं एवं गौरवशाली विरासत के प्रति ज्ञान और जागरूकता विकसित करने का सार्थक प्रयास किया गया।
ये भी पढ़ें:विद्यालयों में हुई भारत को जानो परीक्षा


