भारत को जानो परीक्षा में छह हजार बच्चों ने लिया भाग
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
पूरनपुर में भारत विकास परिषद की गोमती शाखा द्वारा 'भारत को जानो' लिखित सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 16 विद्यालयों के लगभग 6000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट पर उत्तर दिए। कार्यक्रम में परिषद के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

पूरनपुर। भारत विकास परिषद की गोमती शाखा के तत्वावधान में सोमवार को भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। 16 विद्यालयों में एक साथ परीक्षा कराई गई जिसमें परीक्षा लगभग 6000 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। ओएमआर शीट पर छात्रों ने प्रश्नों के उत्तर दिए। इस अवसर पर अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, सचिव अनिल शुक्ला, महिला सहभागिता प्रमुख संगीता सिंघल ओम चंद्र भारद्वाज, विवेक तिवारी, सलिल आजाद, राकेश कुमार, अभिजीत, डॉ प्रशांत गुप्ता, डॉ.यूआर मीत, योगराज सिंह, यशपाल, अरुण पाण्डेय, कुमार अभिषेक, अंकित कुमार, अर्पित कुमार, नमन सक्सेना, हरमन प्रीत सिंह आदि रहे।
ये भी पढ़ें:विद्यालयों में हुई भारत को जानो परीक्षा


