बभनी में तसर रेशम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बभनी में तसर रेशम जागरूकता कार्यक्रम आयोजितज्य रेशम विभाग उप्र के संयुक्त तत्वावधान में मेरा रेशम मेरा अभियान कार्यक्रम में किसानों को प्रशिक्षण देते

बभनी,हिंदुस्तान संवाद। केंद्रीय रेशम बोर्ड भारत सरकार एवं राज्य रेशम विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को क्षेत्र में मेरा रेशम मेरा अभिमान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत राजकीय रेशम फार्म डुमरहर में तसर रेशम जागरूकता कार्यक्रम तथा मुनगाडीह स्थित रेशम फार्म में तकनीकी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, पिस्का नगड़ी रांची के वैज्ञानिक डॉ. हरेन्द्र यादव के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुनगाडीह की ग्राम प्रधान गुड़िया देवी रहीं। इस दौरान कृषकों को विभागीय सहायता योजनाओं, सहकारी समितियों के माध्यम से रेशम उत्पादन से आय अर्जित करने, बीजागार संचालन कर रेशम कीट बीज उत्पादन, धागाकरण तथा रेशम के साथ अन्य बहुउद्देशीय गतिविधियों से होने वाली आय के बारे में जानकारी दी गई।
किसानों को वर्तमान वर्ष में रेशम विकास विभाग के माध्यम से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य की भी जानकारी दी गई। वर्ष 2025-26 में सर्वाधिक कोया उत्पादन करने वाले किसान रामखेलावन को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वैज्ञानिक डॉ. हरेन्द्र यादव ने चाकी कीटपालन के महत्व, चाकी प्लॉट तैयार करने की विधि एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। इस मौके पर किसान रामानंद, मोहन प्रसाद, चंद्रदेव, रामलोचन, राजाराम, कामेश्वर प्रसाद, रामलखन, राजकुमार आदि रहे।


