कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में 9 से अब 8वें स्थान पर आया भारत

Rajesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
share

कोरोना संक्रमण के चलते आज दुनियाभर में हड़कंप मचा हुआ है लेकिन भारत में दिनोंदिन स्थिति और गंभीर होती जा रही है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, 1 लाख 85 हजार कोरोना केस के बाद भारत कोराना...

कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में 9 से अब 8वें स्थान पर आया भारत

कोरोना संक्रमण के चलते आज दुनियाभर में हड़कंप मचा हुआ है लेकिन भारत में दिनोंदिन स्थिति और गंभीर होती जा रही है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, 1 लाख 85 हजार कोरोना केस के बाद भारत कोराना संक्रमण से प्रभावित दुनिया के शीर्ष 10 देशों में अब 9वें स्थान पर जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए 8वें पर आ गया है। देश में रविवार की शाम तक कोरोना के 1 लाख 84 हजार 735 मामले आए थे।

अमेरिका में 17 लाख 71 हजार से ज्यादा केस आने के बाद दुनिया को सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में टॉप पर है जबकि, ब्राजील करीब 5 लाख कोरोना केस के साथ दूसरे और रूस 4 लाख से ज्यादा केस के साथ तीसरे स्थान पर है।

देश में रविवार की सुबह कोरोना केस में सबसे बड़ा उछाल देखा गया और 8,380 केस एक दिन में सामने आए। तो वहीं, 24 घंटे में कोराना से 193 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों का आंकड़ा 5 हजार के पार कर गया है। ऐसा पहली बार भारत में हुआ है जब कोरोना का केस एक दिन में 8 हजार के पार हुआ है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना का विस्फोट, आज मिले 1295 नए मरीज, 13 लोगों की गई जान

पिछले तीन दिनों में कोरोना केस में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी के बाद इस महामारी से प्रभावित देशों की सूची में भारत अब 8वें स्थान पर आ गया है। कोरोना केस में ये बढ़ोत्तरी ऐसे वक्त पर हो रही है जब भारत दो महीने के लॉकडाउन को फिर से खोलने की तैयारी में है।

शनिवार को गृह मंत्रालय की तरफ से भारत मे लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाने के निर्देश देते हुए कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी जगहों पर चरणबद्ध तरीके से सभी तरह की गतिविधियां शुरू करने की इजाजत दी गई है। मॉल्स, होटल्स, रेस्टोरेंट और धार्मिक स्थलों को 8 जून से खोलने की इजाजत दी गई है।

ये भी पढ़ें: कल से चलेगी 200 ट्रेन, एक दिन में 1.45 लाख से ज्यादा लोग कर पाएंगे यात्रा

दो राज्यों के बीच लोगों के ऊपर मूवमेंट को लेकर प्रतिबंधों को हटा लिया गया है। नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा हालांकि इसका मौजूदा समय शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे की जगह बदलकर रात 9 बजे से सुबह 5 बजे का किया गया है। एक तरफ जहां दुनियाभर में कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है और एक्सपर्ट इसके और बढ़ने की चेतावनी दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कई देशों पर लॉकडाउन को हटाने का भारी दबाव है।

Rajesh Kumar

लेखक के बारे में

Rajesh Kumar

I am Rajesh Kumar working as Chief Content creator in live hindustan. In the field of media i am working from more than thirteen years, covering Political and social and other issues. you can also follow me on twitter @rajeshemmc 

और पढ़ें