बदलते ऊर्जा परिदृश्य में शोध और नवाचार पर जोर

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून में ओएनजीसी द्वारा इंडिया एनर्जी वीक-2027 का कर्टेन रेजर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कोलकाता में होने वाले मुख्य कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट देखा गया। इस सम्मेलन में ऊर्जा सुरक्षा, नई तकनीक और स्वच्छ ऊर्जा के विकास पर चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वैश्विक संकट के बीच ऊर्जा परिदृश्य के महत्व पर जोर दिया।

बदलते ऊर्जा परिदृश्य में शोध और नवाचार पर जोर
बदलते ऊर्जा परिदृश्य में शोध और नवाचार पर जोर

देहरादून। ओएनजीसी की ओर से कौलागढ़ रोड स्थित केडीएमआईपीई परिसर में इंडिया एनर्जी वीक-2027 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कोलकाता में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट भी देखा गया। इंडिया एनर्जी वीक-2027 का आयोजन 28 से 31 जनवरी तक कोलकाता के न्यूटाउन कन्वेंशन सेंटर में प्रस्तावित है। कार्यक्रम में तेजी से बदलते वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य, ऊर्जा सुरक्षा, नई तकनीक, अनुसंधान और नवाचार पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती ऊर्जा मांग को देखते हुए पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के साथ स्वच्छ एवं वैकल्पिक ऊर्जा और नई तकनीकों के विकास पर भी जोर देना जरूरी है।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा केवल तेल और गैस की उपलब्धता तक सीमित नहीं है। वैश्विक संकट, आपूर्ति मार्गों में व्यवधान और कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच अर्थव्यवस्था को गतिशील बनाए रखना भी इसका हिस्सा है। कार्यक्रम में ओएनजीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में हाइड्रोजन, जैव ईंधन, नवीकरणीय ऊर्जा, एलएनजी, एआई और नेट-जीरो जैसे विषय प्रमुखता से शामिल होंगे।

Shailendra Semwal

लेखक के बारे में

Shailendra Semwal

शॉर्ट बायो : शैलेन्द्र सेमवाल पिछले 28 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में दैनिक हिन्दुस्तान देहरादून में सीनियर कंटेंट क्रिएटर के रुप में कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव:

पिछले 28 सालों के सफर में शैलेन्द्र सेमवाल ने प्रिंट मीडिया क्षेत्र में विविध विषयों वाले आलेख लिखे हैं। 2008 से वह हिन्दुस्तान के मसूरी सेंटर के प्रभारी रहे। उनके विषयों में इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, शोधात्मक, विश्लेणात्मक, लाइफ स्टाइल, फैशन, फिल्म वर्ल्ड और घटनात्मक खबरें रही हैं। एक फीचर कंटेंट राइटर के रुप में उन्होंने समग्र विषयों पर लिखा है। इतिहास, आंचलिक विषयों और मुद्दों पर उनका गहन अध्ययन है।


कॅरियर का सफर

शैलेन्द्र सेमवाल ने अपने प्रिंट लेखन की शुरूआत अपने स्टडी के दौरान ही कर ली थी। 2003 में अमर उजाला देहरादून में बतौर ट्रेनी कॅरियर शुरू किया। 2004 में विकासनगर और मसूरी अमर उजाला के बतौर ब्यूरो प्रमुख काम किया। वह शिमला, पौड़ी जैसी जगहों पर अमर उजाला, जागरण और हिन्दुस्तान के लिए लिख चुके हैं। इसके अलावा अन्य प्रमुख पत्रिकाओं में भी उनका लेखन चल रहा था। 2008 में उत्तराखंड में हिन्दुस्तान लांच होने के बाद से वह हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं। 2010 से देहरादून में कार्यरत हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

शैलेन्द्र सेमवाल ने सन 2000 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि से एमएससी जूलोजी करने के बाद बीजे और एमजेएमसी की डिग्री हासिल की। साहित्य रंगकर्म से जुड़ाव से उनका रुझान पत्रकारिता की ओर हुआ। साहित्य, संस्कृति, मनोरंजन, इतिहास, विज्ञान जैसी बीट पर कमांड है। उनकी शोध परक अनेक लेख ऑल एडिशन, फ्रंट पेज पर प्रकाशित होते रहे हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

कॅरियर में आर्ट, कल्चर, एंटरटेनमेंट, राज्य की राजनीति से जुड़े विषयों पर कई सेलिब्रिटी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू का अवसर मिला। शैलेन्द्र सेमवाल का मानना है कि पत्रकारिता में विषयों की बुनियादी समझ होना जरुरी है। लगातार गहराई से जानने की जिज्ञासा रखना ही सार्थक पत्रकारिता महत्वपूर्ण अंग है।


विशेषज्ञता:

बॉलीवुड, उत्तराखंडी फिल्म संगीत, लोककला, नृत्य, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, किसी भी सेलिब्रिटी का उत्तराखंड कनेक्शन तलाशना, हिमालयी पर्यावरण, पारिस्थितिकी, सामाजिक मुद्दे, पर्यावरणीय आंदोलन, राज्य आंदोलन, राज्य का इतिहास, खोजपरक स्टोरी।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबदलते ऊर्जा परिदृश्य में शोध और नवाचार पर जोर