बोर्डिंग पास पर मुहर खत्म करने के कदम का स्वागत
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
भारत ने 1 सितंबर से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के बोर्डिंग पास पर फिजिकल मुहर लगाने की अनिवार्यता खत्म कर दी है। अब यह प्रक्रिया डिजिटल होगी। आईएटीए ने इसका स्वागत किया और कहा कि यह यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाएगा। यह कदम अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाने की दिशा में है।

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत के हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के बोर्डिंग पास पर फिजिकल मुहर लगाने की अनिवार्यता 1 सितंबर से खत्म कर दी गई है। अब यह डिजिटल प्रक्रिया का हिस्सा होगा। अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस संगठन आईएटीए ने मंगलवार को इसका स्वागत किया। आईएटीए के एशिया-प्रशांत क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शेल्डन ही ने कहा कि अब भारत से विदेश जाने वाले यात्रियों का अनुभव बदलने वाला है। मुहर लगाने की जरूरत अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाने में बाधा बनी हुई थी। यह व्यवस्था घरेलू उड़ानों की तुलना में भी पीछे थी।


