300 छात्रों ने ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में लिया भाग
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
मुरादाबाद में भारत विकास परिषद शिवाजी शाखा ने ‘भारत को जानो’ अखिल भारतीय लिखित परीक्षा-2026 का आयोजन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारत के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। लगभग 300 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया।

मुरादाबाद। भारत विकास परिषद शिवाजी शाखा द्वारा ‘भारत को जानो’ अखिल भारतीय लिखित परीक्षा-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारत के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, महान परंपराओं, महापुरुषों तथा भारतीय ज्ञान-विज्ञान के प्रति जागरूकता एवं रुचि उत्पन्न करना है। इस अवसर पर लगभग 300 विद्यार्थियों ने ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में भाग लिया। शाखा अध्यक्ष अनुष कुमार बंसल, शाखा सचिव डॉ. रोमिल सिंघल, नितिन अग्रवाल, सुनील सिन्हा, विवेक अग्रवाल, हेमंत शर्मा, चंद्रा आर्य आदि का योगदान रहा।
ये भी पढ़ें:भारत को जानो प्रतियोगिता 42 स्कूलों में हुई


