जिला दिव्यांगजन अधिकारी नहीं सुन रहे दिव्यांग समस्या
भारत विकास परिषद प्रणाम शाखा ने ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल में गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। छात्रों को उनकी रुचियों के अनुसार पुरस्कार दिए गए, जिसमें 'भारत को जानो' प्रतियोगिता में सफलता पाने वाले बच्चे शामिल थे। गुरुजनों का भी सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए महत्व रखता है।

भारत विकास परिषद प्रणाम शाखा सोमवार को ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल में गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम किया, जिसमें विद्यार्थियों को उनकी रुचि अनुसार पुरस्कृत किया गया। 31 अगस्त को कराई गई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता भारत को जानो में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में दोनों ही वर्ग जूनियर, सीनियर बच्चों का सम्मानित किया गया। बच्चों की रुचि खेलकूद, पढ़ाई, अन्य कोई भी गतिविधि के अनुसार उनका गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। उनके प्रोत्साहन को शाखा की तरफ से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। गुरुओं के सम्मान को स्कूल में सम्मानित किया गया। प्रांतीय संयोजक राजीव सेठ एडवोकेट ने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन को परिषद का सबसे ही खूबसूरत कार्यक्रम बताया।
उन्होंने कहा कि इससे बच्चों का मनोबल बढ़ता है। गुरुजन दिन-रात मेहनत करके बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बना रहे हैं। उनका भी सम्मान शाखा की ओर से किया गया। शाखा अध्यक्ष धर्मवीर सिंह गहलोत ने स्कूल प्रबंधन का धन्यवाद दिया। डायरेक्टर गीतिका सिंह को बधाई दी। कार्यक्रम में प्रभारी चंद्र मोहन वार्ष्णेय, शुभम सेठ एडवोकेट, डॉ. आयुष पालीवाल, पर्यावरण संयोजक सुधीर वर्मा, रोहित कपूर, रंजन सेठ मौजूद रही।


