एफडीआई के लिए सीसीईए मंजूरी की सीमा 15000 करोड़ करने पर विचार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केंद्र सरकार विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) प्रस्तावों की सीमा को बढ़ाकर 15000 करोड़ रुपये करने पर विचार कर रही है। यह निर्णय निवेश को बढ़ावा देने के लिए मौजूदा 5000 करोड़ की सीमा को संशोधित करने के उद्देश्य से है। यह प्रस्ताव अभी चर्चा के चरण में है।

एफडीआई के लिए सीसीईए मंजूरी की सीमा 15000 करोड़ करने पर विचार

नई दिल्ली, एजेंसी। देश में निवेश का बेहतर माहौल बनाने के लिए केंद्र सरकार विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) प्रस्तावों की सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है। इसके तहत मौजूदा 5000 करोड़ की सीमा को बढ़ाकर 15000 करोड़ तक किया जा सकता है। हालांकि, यह प्रस्ताव अभी चर्चा के चरण में है। रविवार को सरकार से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौजूदा एफडीआई नीति के अनुसार, अगर किसी प्रस्ताव में कुल विदेशी निवेश 5,000 करोड़ से अधिक है तो इसे मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (सीसीईए) के पास भेजा जाता है।

इससे कम निवेश वाले मामलों में संबंधित मंत्रालय स्वत: निर्णय लेते हैं। सूत्रों का कहना है कि सरकार सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव पर विमर्श कर रही है। अगर यह प्रस्ताव स्वीकृत होता है और नीति में बदलाव किया जाता है तो मंत्रालय 15000 करोड़ तक के एफडीआई प्रस्तावों को मंजूरी दे सकेंगे। इससे देश में निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।सूत्रों ने बताया कि सरकार ने विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। अप्रैल 2000 से मार्च 2026 के दौरान निवेश 1.16 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है। शीर्ष दस निवेशकों में मॉरिशस, सिंगापुर, अमेरिका, नीदरलैंड, जापान, यूके और यूएई शामिल हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएफडीआई के लिए सीसीईए मंजूरी की सीमा 15000 करोड़ करने पर विचार