करौं : तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन
भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालयों में तीन दिनों तक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रकार के खेलों में 137 विद्यालयों ने भाग लिया। समापन समारोह में 75 पुरस्कार वितरित किए गए। यह आयोजन करौं कन्या मध्य विद्यालय समेत कई अन्य विद्यालयों में आयोजित हुआ।
करौं, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार के निर्देशानुसार खेलेगा इंडिया जीतेगा इंडिया के तहत विद्यालयों में तीन दिनों तक आयोजित खेल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। प्रखंड के 137 विद्यालयों में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इसके तहत 3 दिनों तक प्रखंड के सभी विद्यालयों में विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया l
प्रतियोगिताओं का आयोजन
करौं कन्या मध्य विद्यालय, रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय, प्लस दो पाथरोल उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिरसा, डिंडाकोली मध्य विद्यालय, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सियाकनारी सहित अन्य विद्यालयों में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l वहीं बसकुपी मध्य विद्यालय और उच्च विद्यालय मिलाकर कुल 75 पुरस्कार का वितरण समापन के अवसर पर किया गया l प्रभारी प्राचार्या डॉ. इंदु कुमारी के नेतृत्व में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
समापन समारोह
समापन के अवसर पर संकुल साधन सेवी उदय राय ने पुरस्कार वितरण किया। मौके पर शिक्षकों में चन्द्रनाथ निषाद, कुमार गौतम, महेश किस्कू, रेणु लकड़ा, पुष्पा देवी, नकुल दास, सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष किशोर यादव, पंचानन मंडल, संदीप विश्वास, सुशील कुमार, सना एजाज़, कविराज चौधरी, निरमा दास, अनिल राय, अब्दुस सत्तार, परवेज अंसारी सहित 137 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शिक्षक एवं कर्मी मौके पर उपस्थित थे।


