खालिस्तानी सुखदूल सिंह सुक्खा की हत्या से लेकर भारत के कनाडा को झिड़कने तक, शाम के टॉप 5 अपडेट्स
कनाडा में आराम फरमा रहे एक और खालिस्तानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उधर, भारत ने एक बार फिर से कहा है कि कनाडा आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र बन चुका है। शाम के टॉप अपडेट्स...

कनाडा में आराम फरमा रहे एक और खालिस्तानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने उसके सिर पर एक नहीं बल्कि नौ गोलियां मारीं। उधर, भारत ने एक बार फिर से कहा है कि कनाडा आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र बन चुका है। वहां भारतीय दूतावास के कर्मचारी सुरक्षित नहीं हैं। शाम के टॉप 5 अपडेट्स
कैसे हुआ खालिस्तानी सुक्खा का खात्मा
कनाडा में आराम फरमा रहे एक और खालिस्तानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुखदूल सिंह सुक्खा भारत में एक श्रेणी का कुख्यात गैंगस्टर था। इसका नाम भारत के मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में भी शामिल था। सुक्खा की हत्या को लेकर एक बात सबसे ज्यादा चौंकाने वाली यह है कि हमलावर उसे जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे। उन्होंने उसके सिर पर एक नहीं बल्कि नौ गोलियां मारीं। पूरी खबर पढ़ें।
खालिस्तानियों पर शिकंजा कसने की तैयारी
कनाडा और भारत के संबंधों में आई तल्खियों के बीच विदेशी धरती से सक्रिय खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज कर दी गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को इस साल मार्च और जुलाई में सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर दोहरे हमलों में वॉन्टेड 10 संदिग्धों की तस्वीरें जारी कीं। पूरी खबर पढ़ें।
कनाडा में भारतीय राजनयिकों को खतरा, भारत ने लताड़ा
खालिस्तान अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच गतिरोध बढ़ता जा रहा है। भारत ने एक बार फिर से कहा है कि कनाडा आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र बन चुका है। वहां भारतीय दूतावास के कर्मचारी सुरक्षित नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें।
संसद का विशेष सत्र आज ही होगा समाप्त
संसद के विशेष सत्र का आज ही समापन हो सकता है। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा में वोटिंग के बाद इसका ऐलान हो सकता है। इससे पहले 18 से 22 सितंबर यानी 5 दिनों के लिए विशेष सत्र बुलाया गया था, लेकिन अब सरकार एक दिन पहले ही इसके समापन का मन बना रही है। पूरी खबर पढ़ें।
प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर को जगाने की कोशिश करेगा इसरो
आज चंद्रयान-3 के लिए बेहद खास दिन है। चांद की जमीन पर 15 दिनों की लंबी नींद पूरी करने के बाद प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर आज जगाए जाएंगे। चूँकि कल से अगले पंद्रह दिनों तक सूर्य चंद्रमा पर उगने वाला है। इसरो के वैज्ञानिकों ने रोवर और विक्रम लैंडर को जगाने की पूरी तैयारी कर ली है। इसरो के वैज्ञानिकों का कहना है कि गुरुवार और शुक्रवार को मॉड्यूल को रीबूट करने का प्रयास किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें।
