ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशईरान से तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिकी प्रतिबंध से जल्द मिलेगी छूट

ईरान से तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिकी प्रतिबंध से जल्द मिलेगी छूट

ईरान से कच्चे तेल की खरीद पर भारत को अमेरिका से छूट मिल सकती है। भारत इसके लिए अमेरिका के साथ करार कर सकता है। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दोनों देश इस समझौते के करीब हैं।  भारत के...

ईरान से तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिकी प्रतिबंध से जल्द मिलेगी छूट
एजेंसी,नई दिल्लीFri, 02 Nov 2018 01:09 AM
ऐप पर पढ़ें

ईरान से कच्चे तेल की खरीद पर भारत को अमेरिका से छूट मिल सकती है। भारत इसके लिए अमेरिका के साथ करार कर सकता है। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दोनों देश इस समझौते के करीब हैं। 

भारत के कच्चे तेल के आयात में कमी करने और एस्क्रो भुगतान पर सहमत होने के बाद यह फैसला लिया गया है। ईरान से कच्चे तेल खरीदने पर अमेरिका ने भारत,चीन समेत अन्य देशों को प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी थी। यह प्रतिबंध सोमवार से लागू हो रहा है। प्रतिबंध के चलते इन देशों को ईरान से आयात में कटौती करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। चीन के बाद भारत ईरान से तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि तेल आयात पर अमेरिकी प्रतिबंध के मुद्दे पर  अमेरिका, ईरान समेत अन्य पक्षकारों के साथ संपर्क में है। हालांकि अभी अमेरिका से इस मामले में कोई संकेत नहीं मिले हैं। 

भारत सीमित करेगा तेल खरीद 

सूत्रों के मुताबिक भारत ईरान से अपने कच्चे तेल खरीद को 2017-18 में 2.26 करोड़ टन सालाना (4.52 लाख बैरल प्रति दिन) से 1.5 करोड़ टन प्रति वर्ष (3 लाख बैरल प्रति दिन) तक सीमित करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत के इस कदम पर खुशी जताई है। वह भारत को कच्चा तेल खरीदने के लिए छूट दे सकता है। हालांकि इसका भुगतान एस्क्रो खाते में किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल ईरान, भारत से खरीदारी करने में कर सकता है। सूत्रों ने कहा कि अभी तक इस अंतिम फैसला नहीं हुआ है और पांच नवंबर को लागू होने वाले प्रतिबंध से ठीक कुछ समय पहले समझौते की घोषणा हो सकती है। भारत ने गुरुवार को कहा कि ईरानी इसी बीच इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि ट्रंप सरकार इस प्रतिबंध से भारत को छूट दे सकती है। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को बताया कि से पूछा गया कि क्या अमेरिका, ईरान पर लगाये गए प्रतिबंधों से भारत को छूट दे सकता है तो उन्होंने कहा कि सरकार को अमेरिका की ओर से ऐसा कुछ सुनने को नहीं मिला है। अमेरिका ने भारत और अन्य देशों से चार नवंबर तक ईरान से तेल आयात में कटौती कर उसे समाप्त करने या प्रतिबंधों का सामना करने के लिए तैयार रहने की बात कही थी। कुमार ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “जहां तक अमेरिका का सवाल है तो वे इस बात से अच्छी तरह अवगत हैं कि हमारी घरेलू वृद्धि को बनाये रखने के लिहाज से तेल हमारे लिए कितना अहम है। ऊर्जा क्षेत्र को किसी तरह के प्रभाव से दूर रखने के लिए हम अमेरिका और अन्य पक्षों के साथ लगातार संपर्क में हैं।”

अमृतसर हादसाः सिद्धू ने कहा- हर माह 5 पीड़ित परिवारों को दूंगा 40 हजार'

भारत में राम मंदिर नहीं बनेगा तो क्या पाक में बनेगा: कांग्रेस विधायक

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें