ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशभारत और कंबोडिया के बीच रक्षा से जुड़े चार समझौते

भारत और कंबोडिया के बीच रक्षा से जुड़े चार समझौते

भारत और कंबोडिया ने रक्षा समझौतों को बढ़ावा देने का निर्णय लेते हुए शनिवार को चार समझौते किये। इन समझौतों में अपराधों की रोकथाम, जांच में सहयोग सुधारने और आपराधिक मामलों में कानूनी सहायता शामिल...

भारत और कंबोडिया के बीच रक्षा से जुड़े चार समझौते
नई दिल्ली। एजेंसियांSat, 27 Jan 2018 08:03 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत और कंबोडिया ने रक्षा समझौतों को बढ़ावा देने का निर्णय लेते हुए शनिवार को चार समझौते किये। इन समझौतों में अपराधों की रोकथाम, जांच में सहयोग सुधारने और आपराधिक मामलों में कानूनी सहायता शामिल है। 

इसके अलावा भारत से कंबोडियाई स्टंग सवा हाब जल संसाधन विकास परियोजना के लिए 3.692 करोड़ अमेरिकी डॉलर का ऋण उपलब्ध कराना शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके कंबोडियाई समकक्ष समदेच हून सेन के बीच हुई समग्र वार्ता के बाद इन समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए। दोनों नेता द्विपक्षीय समझौतों को और बढ़ाए जाने पर सहमत हुए। दोनों नेताओं ने विकास साझेदारी को तेज करने की संभावनाओं को तलाशने पर भी चर्चा की और व्यापार एवं निवेश, ऊर्जा संरक्षण, कृषि, पर्यटन तथा संस्कृति समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संबंध बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।

मानव तस्करी की रोकथाम पर भी नजर
भारत और कंबोडिया ने मानव तस्करी की रोकथाम पर भी एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये जिसके तहत दोनों देश मानव तस्करी से संबंधित मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाएंगे। दोनों देशों के बीच 2018-20 के दौरान सांस्कृतिक आदान-प्रदान संबंधी समझौता भी हुआ। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें