जल जीवन मिशन और जी-रामजी के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मंत्रालय ने की चर्चा नई दिल्ली,

जल जीवन मिशन और जी-रामजी के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

नई दिल्ली, एजेंसी। जल शक्ति मंत्रालय के तहत पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) ने बुधवार को जल जीवन मिशन (जेजेएम) 2.0 और विकसित भारत जी-रामजी के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत पर जोर दिया। विभाग ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें पानी के स्रोतों की स्थिरता, पानी की सुरक्षा और ग्रामीण पेयजल इंफ्रास्ट्रक्चर के रखरखाव पर चर्चा की गई। कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डीडीडब्ल्यूएस के सचिव अशोक केके मीना ने कहा कि जेजेएम-2.0 के तहत बनाए गए ग्रामीण पेयजल इंफ्रास्ट्रक्चर के लंबे समय तक काम करने और उसकी स्थिरता सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पीने के पानी की भरोसेमंद सेवाओं के लिए मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर के नियमित रखरखाव के साथ-साथ पानी के स्रोतों की व्यवस्थित सुरक्षा, भूजल को फिर से भरने (रीचार्ज) और प्रबंधन की जरूरत है।मीना ने कहा कि वीबी-जी-रामजी जल संरक्षण, भूजल रीचार्ज और रखरखाव के काम करने के अवसर देता है, जो सीधे तौर पर पीने के पानी की सुरक्षा में योगदान दे सकते हैं। स्थानीय संस्थाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए मीना ने कहा कि ग्राम पंचायतों और ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों को स्थानीय जल स्रोतों, मौसम के अनुसार बदलावों और समुदाय की जरूरतों के बारे में जरूरी जानकारी होती है। ग्रामीण पेयजल प्रणालियों की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाने, लागू करने और निगरानी करने में उनकी भागीदारी जरूरी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजल जीवन मिशन और जी-रामजी के बीच बेहतर समन्वय पर जोर