इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में पहली बार शामिल हुआ टीवीके

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अपडेट-1:: पहले यह खबर ‘एसआईआर और सीईसी के खिलाफ दक्षिण भारत में आंदोलन तेज’ शीर्षक

इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में पहली बार शामिल हुआ टीवीके

चेन्नई/बेंगलुरु, एजेंसी। एसआईआर को लेकर केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दक्षिण भारत के राज्यों में विपक्ष ने अपना विरोध तेज कर दिया है। चेन्नई में गुरुवार को इंडिया ब्लॉक ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसआईआर को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। खास बात यह रही कि विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के इस प्रदर्शन में पहली बार तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) ने हिस्सा लिया।

चेन्नई में एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन

चेन्नई में आयोजित प्रदर्शन में डीएमके से दूरी बनाकर टीवीके के साथ जाने वाली पार्टी वीसीके भी इस प्रदर्शन में शामिल हुई। वीसीके के संस्थापक थोल थिरुमावलवन ने थिरुमावलवन ने आरोप लगाया कि मतदाताओं के नाम चुनिंदा तरीके से हटाने और चुनावी प्रक्रिया में हेरफेर करके डीएमके को हराया गया। विपक्ष के इस प्रदर्शन का नेतृत्व तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष बी. मणिक्कम टैगोर ने किया। वाम दल के नेता भी प्रदर्शन में शामिल हुए। इसी तरह दक्षिण भारत के अन्य राज्यों इंडिया ब्लॉक से जुड़े नेताओं ने एसआईआर को लेकर केंद्र सरकार और सीईसी पर निशाना साधा

बेंगलुरु में बैठक और रणनीति

कर्नाटक में आज बनेगी रणनीति

इंडिया ब्लॉक शुक्रवार को बेंगलुरु में राज्यस्तरीय बैठक करेगा। इसमें एसआईआर के खिलाफ अभियान, मतदान के अधिकारों की सुरक्षा और गठबंधन के घटक दलों के बीच समन्वय मजबूत करने पर चर्चा होगी। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बैठक राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद के नेतृत्व में होगी। इसमें माकपा, भाकपा, भाकपा (माले) लिबरेशन, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक और सपा सहित अन्य दल शामिल होंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦चेन्नई में इंडिया ब्लॉक ने किस मुद्दे पर प्रदर्शन किया?−
इंडिया ब्लॉक ने एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में पहली बार शामिल हुआ टीवीके