ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की दावेदारी के लिए भारत ने शुरू किया अभियन, 17 जून को है वोटिंग

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की दावेदारी के लिए भारत ने शुरू किया अभियन, 17 जून को है वोटिंग

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत की पुख्ता दावेदारी के लिए अभियान की शुरुआत की। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पांच अस्थाई सीटों के लिए इसी महीने...

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की दावेदारी के लिए भारत ने शुरू किया अभियन, 17 जून को है वोटिंग
विशेष संवाददाता, हिन्दुस्तान,नई दिल्ली।Fri, 05 Jun 2020 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत की पुख्ता दावेदारी के लिए अभियान की शुरुआत की। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पांच अस्थाई सीटों के लिए इसी महीने चुनाव होना है, जिसके लिए भारत भी दावेदार है। विदेश मंत्री ने शुक्रवार को एक पुस्तिका लॉन्च की, जिसमें यूएनएससी के लिए भारत की प्राथमिकताओं का जिक्र किया गया।

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत की ओर से जिन मुख्य बातों पर जोर दिया गया है और आगे भी दिया जाएगा, उनमें सम्मान-संवाद-सहयोग-शांति और समृद्धि का मंत्र है।

एस जयशंकर ने भारत की यूएनएससी में दावेदारी की वजह स्पष्ट करते हुए कहा कि आज दुनिया में जिस तरह का माहौल है, ऐसे में भारत एक अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि हम हमेशा से तार्किक आवाज और अंतरराष्ट्रीय कानून के तरफदार रहे हैं। वैश्विक मुद्दों के प्रति हमारे दृष्टिकोण में हम संवाद, विचार-विमर्श और निष्पक्षता की वकालत करते हैं।

जयशंकर ने कहा, दुनिया की कई संस्थाओं में लंबे वक्त से कोई बदलाव नहीं हुआ है। कोरोना की समस्याओं ने ऐसी बातों को उजागर किया है, जो पहले कभी नहीं था। दुनिया के सामने पारंपरिक और गैर-पारंपरिक कई तरह की चुनौतियां हैं, जिसमें आतंकवाद एक सबसे बड़ा उदाहरण है।

गौरतलब है कि यूएनएससी की पांच अस्थाई सीटों के लिए 17 जून को मतदान होना है। एशियाई देशों से इस बार भारत इस सीट का उम्मीदवार है और उसकी जीत पक्की मानी जा रही है। भारत लगातार यूएनएससी में बदलाव की अपील करता रहा है। चयन के बाद भारत दो साल तक अस्थाई सदस्य रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें