सैटकॉम सेवाओं से जुड़े सुरक्षा मुद्दों पर गृह मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
संचार राज्यमंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने कहा कि उपग्रह संचार सेवाओं से जुड़े सुरक्षा मामलों पर गृह मंत्रालय विचार कर रहा है। दूरसंचार विभाग सभी सैटकॉम कंपनियों को लाइसेंस और अस्थायी स्पेक्ट्रम आवंटित कर चुका है। गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलते ही कंपनियां सेवाएं शुरू कर सकेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मंजूरी का मामला किसी एक कंपनी से संबंधित नहीं है।

नई दिल्ली, एजेंसी। संचार राज्यमंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने गुरुवार को कहा कि उपग्रह संचार (सैटकॉम) सेवाओं से जुड़े सुरक्षा मुद्दों पर गृह मंत्रालय विचार कर रहा है और मंजूरी मिलने के बाद कंपनियों को सेवाएं शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। पेम्मासानी ने कहा कि दूरसंचार विभाग ने सभी सैटकॉम कंपनियों को लाइसेंस देने के साथ अस्थायी स्पेक्ट्रम भी आवंटित कर दिया है। उन्होंने कहा, ''अब सुरक्षा मंजूरी का मामला गृह मंत्रालय के पास लंबित है। मंजूरी मिलते ही उन्हें यह मिल जाएगी। इसका किसी एक कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है।'' उनका यह बयान अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के उस आरोप के बाद आया है।

