फार्मासिस्ट अब कहलाएंगे फार्मेसी अधिकारी, नोटिफिकेशन जारी होने पर खुशी

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा फार्मासिस्ट भर्ती और सेवा नियमावली-2025 के नोटिफिकेशन से फार्मासिस्टों में खुशी की लहर है। नए नियमों के अंतर्गत, फार्मासिस्ट अब फार्मेसी अधिकारी कहलाएंगे और उनके वेतनमान में वृद्धि की जाएगी। इससे 120 से अधिक फार्मासिस्टों को सीधा लाभ मिलेगा।

फार्मासिस्ट अब कहलाएंगे फार्मेसी अधिकारी, नोटिफिकेशन जारी होने पर खुशी

कुशीनगर। केंद्र सरकार के अनुमोदन के बाद फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा फार्मासिस्ट भर्ती, पदोन्नति एवं सेवा नियमावली-2025 का नोटिफिकेशन जारी किए जाने से फार्मासिस्टों में खुशी की लहर है। नई व्यवस्था के तहत अब फार्मासिस्ट फार्मेसी अधिकारी के नाम से जाने जाएंगे।डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन कुशीनगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय और संयुक्त मंत्री नीरज गुप्ता ने बताया कि नई नियमावली के अनुसार फार्मेसी अधिकारी का वेतनमान 4600 ग्रेड पे से शुरू होगा। वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी को 4800 ग्रेड पे तथा सहायक मुख्य फार्मेसी अधिकारी और मुख्य फार्मेसी अधिकारी को 5400 ग्रेड पे का लाभ मिलेगा। इसके अलावा जिला फार्मेसी अधिकारी और उपनिदेशक फार्मेसी के लिए भी अलग ग्रेड पे निर्धारित किया गया है।

संयुक्त मंत्री डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया कि संगठन लंबे समय से इस मांग को उठा रहा था। नई व्यवस्था लागू होने से जिले के 120 से अधिक फार्मासिस्टों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने इसे फार्मेसी संवर्ग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। नोटिफिकेशन जारी होने पर कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट नीरज गुप्ता, आलोक यादव और आत्मा सिंह, बोदरवार पीएचसी के शैलेश पांडेय, मंसूरगंज पीएचसी के महेंद्र उपाध्याय, भड़सर पीएचसी के अनिरुद्ध त्रिपाठी, बलुआ पीएचसी के केशव उपाध्याय, अहिरौली बाजार पीएचसी के अजय कुमार सिंह, रामकोला सीएचसी के एसपी चौधरी एवं आरबी चौहान तथा मथौली सीएचसी के सत्येंद्र मिश्रा और इंद्रजीत प्रसाद समेत अन्य फार्मासिस्टों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।