दिव्यांगों को अस्पतालों में प्राथमिकता राज्य में भी लागू हो

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून में, केंद्र सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए प्राथमिकता आधारित स्वास्थ्य सेवाएं और सहायता काउंटर की व्यवस्था का निर्देश जारी किया है। सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार ने मानकों के प्रभावी पालन की मांग की है ताकि दिव्यांगजनों को स्वास्थ्य सेवाओं में विशेष प्राथमिकता दी जा सके।

दिव्यांगों को अस्पतालों में प्राथमिकता राज्य में भी लागू हो

देहरादून। सरकारी और निजी अस्पतालों में दिव्यांगजनों के लिए प्राथमिकता आधारित स्वास्थ्य सेवाएं और अलग सहायता काउंटर की व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश सामने आए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता अजय कुमार की पहल पर प्रधानमंत्री कार्यालय के माध्यम से उठाए गए मामले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से बताया है कि वर्ष 2023 में एक्सेसिबिलिटी स्टैंडर्ड्स फॉर हेल्थकेयर जारी किए जा चुके हैं। अधिवक्ता अजय कुमार ने उत्तराखंड सरकार से मांग की है कि इन मानकों का सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में प्रभावी ढंग से पालन कराया जाए। कहा कि ओपीडी पंजीकरण, चिकित्सकीय परामर्श, पैथोलॉजी जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई, ईसीजी, दवा वितरण समेत सभी स्वास्थ्य सेवाओं में दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी जाए और उन्हें लंबी कतारों में प्रतीक्षा न करनी पड़े।

बताया कि रैंप, व्हीलचेयर, दिव्यांग-अनुकूल शौचालय, लिफ्ट, सुगम प्रवेश, स्पष्ट संकेतक और प्रशिक्षित हेल्प डेस्क की अनिवार्य व्यवस्था की भी मांग की। नियमित निरीक्षण और ऑडिट कर मानकों के अनुपालन की निगरानी एवं उल्लंघन करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Chand Mohammad

लेखक के बारे में

Chand Mohammad

शॉर्ट बायो : चांद मोहम्मद पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्य कर रहे है।


परिचय एवं अनुभव

चांद मोहम्मद हिंदी पत्रकारिता में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 11 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान अखबार में देहरादून में कार्यरत है और हेल्थ रिपोर्टिंग कर रहे है। वह पिछले आठ साल से हिंदुस्तान से जुड़े है। स्वास्थ्य रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ है।


करियर का सफर

चांद ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में अमर अखबार देहरादून से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2018 में उन्होंने हिंदुस्तान ज्वाइन किया। वर्तमान में वह हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी रिपोर्टिंग के अलावा देहरादून हिंदुस्तान में सह सिटी प्रभारी और सह अपराध संवाददाता की भूमिका में है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

चांद बी कॉम और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट है। वह यूपी के मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव भंगेला से है। समाज के वंचित लोगों की आवाज उठाने, मरीजों की पीड़ा बयां करना उनका एक जज्बा बयां करता है। कोविड के दौरान उन्होंने पीड़ा बताती और सिस्टम पर प्रहार करती रिपोर्टिंग की। मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर उन्होंने काफी काम किया है। लगातार जागरूकता परक और रिसर्च बेस्ड स्टोरी हेल्थ और मौसम पर करते है।


विजन

चांद का विजन है कि वह अपने जर्नलिज्म से आम आदमी के मुद्दों को उठाए और उन्हें हल कराए। पाठकों के बीच अखबार की विश्वसनीयता बनाए रखे।


विशेषज्ञता

स्वास्थ्य रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी के मामलों के जानकार है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।