कोरोना रैपिड टेस्टिंग को लेकर भारत और इजरायल ने मिलाए हाथ, मिलकर करेंगे रिसर्च
कोरोना वायरस संकट से बाहर निकलने के लिए कई स्तरों पर मिलकर काम कर रहे भारत और इजराइल ने त्वरित जांच की ठोस तकनीक हासिल करने के लिए हाथ मिलाया है। दोनों देश कोविड-19 रेपिड टेस्टिंग के लिए साथ में...

कोरोना वायरस संकट से बाहर निकलने के लिए कई स्तरों पर मिलकर काम कर रहे भारत और इजराइल ने त्वरित जांच की ठोस तकनीक हासिल करने के लिए हाथ मिलाया है। दोनों देश कोविड-19 रेपिड टेस्टिंग के लिए साथ में मिलकर रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए काम करेंगे। इससे जुड़े अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया शुरू हो गई है और उन्हें उम्मीद है कि वे एक ऐसा टेस्ट करने में सक्षम होंगे जो लोगों को सुरक्षित रूप से फिर से सामान्य जीवन जीने की राह देगा।
भारत सरकार और इजरायल सरकार के बीच इस समझौते की घोषणा करते हुए भारत स्थित इजराइल दूतावास ने सोमवार को अपने ट्वीट में कहा, संयुक्त रिसर्च एंड डिवलपमेंट के मुद्दे पर दो देशों के बीच चर्चा हुई। यह भारत और इजराइल के बीच व्यापक वैज्ञानिक सहयोग के लिए इजरायली प्रधानमंत्री और भारतीय प्रधानमंत्री के विजन का हिस्सा है।
#PressRelease: @kvijayraghavan, @DRDO_India, & @CSIR_IND held discussions with Head of Israel’s Directorate of R&D in @Israel_MOD, Dr. Dani Gold, Amb. @DrRonMalka & Amb. Sanjeev Singla @Indemtel about high-level scientific cooperation between India & Israel to address #COVID19. pic.twitter.com/2SDwrTERPv
खास बात यह है कि रैपिड टेस्टिंग के लिए होने वाली रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए दोनों देशों के प्राथमिक रक्षा अनुसंधान संगठन को शामिल किया गया है। इसमें डिफेंस रिसर्च एंड डिवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन और काउंसिल फॉर साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च जैसे भारतीय संस्थान शामिल हैं। ये इजरायल के डिफेंस रिसर्च एंड डिवलपमेंट के साथ काम करेंगे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Himanshu Jhaबिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
और पढ़ें

