सीईसी के इस्तीफे के लिए इंडिया गठबंधन का विरोध मार्च कल

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद में सात अक्तूबर को होनेवाले इंडिया गठबंधन के वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक हुई। इसमें ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर को रद्द करने और बैलट पेपर पर चुनाव कराने की मांग की गई। सभी घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मार्च के सफल आयोजन के लिए रणनीति बनाई।

सीईसी के इस्तीफे के लिए इंडिया गठबंधन का विरोध मार्च कल

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तथा एसआईआर को लेकर सात अक्तूबर को धनबाद में आयोजित होनेवाले इंडिया गठबंधन के वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, हाउसिंग कॉलोनी में बैठक हुई। अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और संचालन योगेंद्र सिंह योगी ने किया। बैठक में इंडिया गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेताओं, कांग्रेस के पदाधिकारियों, प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में बुधवार के जिलास्तरीय विरोध मार्च को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि मार्च में कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल होंगे।

संतोष ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमारी तीन मांगें हैं, जिसमें ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, एसआईआर रद्द करने और बैलट पेपर पर चुनाव कराना शामिल है। जिलास्तरीय मार्च के बाद सभी प्रखंडों एवं नगर क्षेत्रों में भी वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च आयोजित कर आम जनता को मताधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा। सात अक्तूबर को वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च गांधी सेवा सदन से शुरू होकर बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर चौक पहुंचेगा। बैठक में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद, प्रदेश सचिव मनोज कुमार यादव, मुख्तार खान, क्यूम खान, लक्ष्मण तिवारी, मंटु दास, अशोक प्रकाश लाल, राजेश राम, अख्तर खान गुड्डू, अक्षयवर प्रसाद, राजू दास, दिनेश यादव, आशीष सिन्हा थे।

Gangesh Gunjan

लेखक के बारे में

Gangesh Gunjan

शॉर्ट बायो पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिन्दुस्तान धनबाद में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
गंगेश गुंजन मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। जिनके पास पत्रकारिता में 23 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं। इन्होंने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी खबरें, स्पोर्ट्स, फैशन-युवा और झारखंड की स्थानीय राजनीति की खबरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
गंगेश गुंजन ने अपने कैरियर की शुरुआत 2002 से दैनिक जागरण अखबार से की। प्रिंट मीडिया और रिपोर्टिंग की बारीकियों को वहां से सीखा। 2009 में हिन्दुस्तान अखबार से जुड़कर अपने कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट के पद पर काम करते हुए सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, जिला प्रशासन, स्पोर्ट्स और झारखंड के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बैचलर इन आर्टस (अर्थशास्त्र) और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट रहने की वजह से पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ी बीटों पर बेहतर काम करने में सहायता मिली। ऑफ बीट, स्पोर्ट्स, फिल्म-म्यूजिक के क्षेत्र में कमांड होने का लाभ अखबार को मिल रहा है। सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर की खबरें राज्य स्तर पर प्रकाशित हुई है।


पत्रकारिता का विजन
गंगेश का मानना है कि पत्रकारिता का मूल, फील्ड रिपोर्टिंग से है। लोगों के आम जीवन में हो रही परेशानियों की खबरें आज भी सबसे अधिक पढ़ी जाती है। इन्होंने झारखंड के कई सेलिब्रेटी एमएस धोनी, बॉलीवुड एक्टर जीशान कादरी का इंटरव्यू किया है। युवा और महिलाओं पर आधारित खबरें को प्रमुखता देना उनके विजन में शामिल है।


विशेषज्ञता
- ग्राउंड रिपोर्टिंग
- ऑफबीट खबरें
- स्पोर्ट्स और फिल्में
- झारखंड की आदिवासी मूलवासी की खबरें
- सेलिब्रेटिज का इंटरव्यू

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीईसी के इस्तीफे के लिए इंडिया गठबंधन का विरोध मार्च कल