गंगोलीहाट: निर्दलीय हिमांशु एबीवीपी के सौरभ को हरा अध्यक्ष बनें
गंगोलीहाट में शहीद पवन सिंह सुगड़ा महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में निर्दलीय हिमांशु सिंह ने एबीवीपी के प्रत्याशी सौरभ रावल को हराया। मतदान में 574 में से 459 छात्रों ने भाग लिया। हिमांशु को 324 वोट मिले, जबकि सौरभ को केवल 129 वोट मिले। चुनाव के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

गंगोलीहाट, संवाददाता। शहीद पवन सिंह सुगड़ा महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में निर्दलीय हिमांशु सिंह विजयी हुए। उन्होंने सीधी टक्कर में एबीवीपी के अधिकृत प्रत्याशी सौरभ रावल को करारी शिकस्त दी। मंगलवार को एकमात्र अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। छात्र पंजीकृत 574 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 459 ने वोट डाला। निर्दलीय हिमांशु को सबसे अधिक 324 मत मिलें। जबकि उनके प्रतिद्वंदी सौरभ रावल को 129 से ही संतोष करना पड़ा। छह वोट रद्द हुए। वहीं विश्व विद्यालय प्रतिनिधि यूएसएफ के अमित सिंह बिष्ट निर्विरोध चुने गए। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. वीरू राजभर ने विजयी प्रत्याशी की घोषणा की। मुख्य चुनाव अधिकारी ने पदाधिकारियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई और प्रमाणपत्र दिया।
शांति व्यवस्था के लिए कोतवाल कैलाश चंद्र , जोशी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। यहां प्रभारी प्राचार्य हेमा मेहरा, दीप्ति रावल, दिनेश चंद्र कोठारी, डॉ. ओमकार चतुर्वेदी, डॉ. मनोज कुमार टम्टा, डॉ. द्विजेश कुमार, बलवंत सिंह, हरीश चंद्र भट्ट, विनोद सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


