ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशसम्मान:112 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी, CRPF कमांडेंट चेतन चीता सहित 5 वीरों को कीर्ति चक्र

सम्मान:112 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी, CRPF कमांडेंट चेतन चीता सहित 5 वीरों को कीर्ति चक्र

सैन्य अभियानों में अदम्य साहस और पराक्रम के लिए हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले कीर्ति चक्र के लिए इस साल पांच जवानों को चुना गया है। इनमें से तीन को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया...

सम्मान:112 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी, CRPF कमांडेंट चेतन चीता सहित 5 वीरों को कीर्ति चक्र
एजेंसी,नई दिल्लीMon, 14 Aug 2017 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

सैन्य अभियानों में अदम्य साहस और पराक्रम के लिए हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले कीर्ति चक्र के लिए इस साल पांच जवानों को चुना गया है। इनमें से तीन को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस साल कीर्ति चक्र के लिये चुने गए जवानों में आतंकरोधी अभियानों में अपने प्राणों की आहुति देने वाले दो जवान भी शामिल हैं। गोरखा राइफल्स के हवलदार गिरिस गुरंग, नगा रेजीमेंट के मेजर डेविड मनलुन और सीआरपीएफ की 49वीं बटालियन के कमांडेंट प्रमोद कुमार को इस साल मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिया जाएगा। 
      
इनके अलावा गढ़वाल राइफल के मेजर प्रीतम सिंह कुंवर और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी चेतन कुमार चीता को भी कीर्ति चक्र के लिए चुना गया है। कीर्ति चक्र वीरता के लिए दिया जाने वाला दूसरा शीर्ष पदक है। राष्ट्रपति रामनाथ कांविंद ने इस साल सैन्य और अर्धसैन्य बल के जवानों को दिए जाने वाले कुल 112 वीरता पुरस्कारों की सूची को मंजूरी प्रदान की है। हालांकि सरकार ने इस साल वीरता सर्वोच्च सम्मान के लिए दिए जाने वाले अशोक चक्र के लिए किसी नाम की घोषणा नहीं की है। इस साल पांच कीर्ति चक्र, 17 शौर्य चक्र, 85 सेना पदक(वीरता), तीन नौसेना पदक और दो वायु सेना पदक के ​लिए ऐलान किया गया है। 
      
कीर्ति चक्र से सम्मानित होंगे ये पांच वीर सपूत
हवलदार गुरंग ने कुपवाड़ा में आतंकवाद रोधी ऑपरेशन के दौरान शहादत दी थी। वहीं मेजर मेनलुन नगालैंड में छह जून को उग्रवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए थे। मेजर कुंवर को 25 मई को जम्मू-कश्मीर में हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराने के लिए कीर्ति चक्र देने की घोषणा हुई है। सीआरपीएफ के कमांडेंट चेतन चीता जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सिर में गोली लगने से वह कोमा में चले गए थे। लेकिन असाधारण वीरता के बाद असाधारण जीवटता दिखाते हुए वह मौत को मात देने में सफल रहे। तटरक्षक बल कर्मियों के लिए चार राष्ट्रपति तटरक्षक वीरता पुरस्कार और दो तटरक्षक सेवा मेडल का भी एलान हुआ है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें