नागरिक सुरक्षा के लिए विपिन चाचरा को राष्ट्रपति पदक, 10 अन्य वार्डन भी होंगे सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस पर होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा विभाग के עבור दोहरी खुशी का अवसर है। देहरादून में विपिन कुमार चाचरा को राष्ट्रपति का होमगार्ड पदक दिया जाएगा। वे केदारनाथ आपदा और कोविड महामारी में उल्लेखनीय कार्य कर चुके हैं। इसके साथ ही, 10 अन्य वार्डनों को डिस्क और प्रशंसा पत्र भी मिलेंगे।

स्वतंत्रता दिवस पर होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के लिए दोहरी खुशी का मौका है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से देहरादून में उत्तर प्रभाग के घटना नियंत्रण अधिकारी विपिन कुमार चाचरा को राष्ट्रपति का गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा पदक दिया जाएगा। वहीं दस अन्य को विभाग के डिस्क और प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे। 10 फरवरी 2012 को नागरिक सुरक्षा वार्डन के पद पर नियुक्त हुए चाचरा ने वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा और कोविड महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना अत्यधिक सराहनीय कार्य किया था। जिसके लिए उन्हें यह सर्वोच्च सम्मान मिल रहा है। इसके साथ ही 10 अन्य वार्डनों को सीजीएचजीसीडी डिस्क और प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।
इनमें दक्षिण प्रभाग के घटना नियंत्रण अधिकारी मुशीर अंजुम, पोस्ट वार्डन नितिन कुमार, सर्वेश कुमार, बीना उपाध्याय, डॉ० संजीव कुमार, शिवम गुप्ता, उप पोस्ट वार्डन दीपक चौहान, अमरजीत सिंह गांधी और सेक्टर वार्डन संजय मल्होत्रा व गुरनैन सिंह शामिल हैं। विभाग के उप नियंत्रक श्यामेंद्र कुमार साहू ने यह जानकारी साझा की है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

