Katihar News: ओलंपियाड- होलीफेथ अकादमी शरीफगंज कटिहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

Katihar News: ओलंपियाड- होलीफेथ अकादमी शरीफगंज कटिहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवसओलंपियाड- होलीफेथ अकादमी शरीफगंज कटिहार में हर्षोल्लास के साथ म

Katihar News: ओलंपियाड- होलीफेथ अकादमी शरीफगंज कटिहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Katihar News: कटिहार। होलीफेथ अकादमी शरीफगंज कटिहार में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस विद्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

स्वतंत्रता दिवस की ध्वजारोहण

ध्वजारोहण में मुख्य अतिथि व विद्यालय निदेशक द्वारा सयुंक्त रुप से ठीक सुबह 9:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इस दौरान राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान का गायन हुआ और उपस्थित सभी लोगों ने झंडे को सलामी दी| स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। मौके पर विद्यालय के निदेशक अनवर हुसैन एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद जहांगीर सहित गणमान्य अतिथियों में पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो ,शिक्षाविद् सैदुर रहमान , योगा एवं प्राणायाम प्रशिक्षक नाजिया परवीन एवं तनवीर आलम,अमरेश सिंह, अबुल हुसैन , भाजपा जिला महामंत्री सह वार्ड नंबर 41 पार्षद प्रतिनिधि सौरभ कुमार मालाकार, पूर्व वार्ड पार्षद यासीन मुखिया जी एवं शिक्षाविद सुभाष कुमार उपस्थित थे।

चिल्ड्रेन्स हैप्पी होम में स्वतंत्रता दिवस

चिल्ड्रेन्स हैप्पी होम के प्रांगण में मना स्वतंत्रता दिवस

कटिहार।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिल्ड्रेन्स हैप्पी होम के प्रांगण में विद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एंव सचिव गोपाल सोनी के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर गत सत्र 2025-26 के वार्षिक परीक्षा फल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कार स्वरुप प्रशस्ति पत्र, स्कूल बैग एवं नकद राशि का वितरण किया गया। विद्यालय अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में आजादी एवं स्वतंत्रता के महत्व पर बोलकर बच्चों को प्रेरित किया एवं कक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वालो बच्चों को प्रेरित करते हुए अन्य को मेहनत कर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त के लिए संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय शासी निकाय के सचिव गोपाल सोनी ने अपने सम्बोधन में स्वतंत्रता दिवस और आजादी के बलिदानियों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को प्रेरित कर इसके महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सचिव गोपाल सोनी ने गत वर्ष के सफलतम बच्चों में पुरस्कार का वितरण करते हुए अन्य बच्चों को कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने का संदेश दिया ताकि भविष्य में इस पुरस्कार पर उनका अधिकार हो। इस अवसर पर शासी निकाय के अन्य सदस्य ने अपने सम्बोधन में बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

सामान्य प्रश्न

✦स्वतंत्रता दिवस कब मनाया गया?−
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsकटिहारKatihar News: ओलंपियाड- होलीफेथ अकादमी शरीफगंज कटिहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस