सीएमओ कार्यालय पर धरने पर डटे एएनएम व सीएचओ

हिन्दुस्तान, अमरोहा
share

सीएचओ और एएनएम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। सीएमओ कार्यालय पर धरनें में कर्मचारियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन और नियमितीकरण की मांग की, जो सरकार द्वारा अनदेखी हो रही है। हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।

सीएमओ कार्यालय पर धरने पर डटे एएनएम व सीएचओ

अपनी मांगों को लेकर सीएचओ व एएनएम की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। कर्मचारियों सीएमओ कार्यालय पर धरना देकर आवाज बुलंद की। एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के बैनर तले सीएमओ कार्यालय पर धरने में जिलाध्यक्ष कमलदीप शर्मा ने बताया कि सरकार संगठन की जायज मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही। सीएचओ का अलग कैडर बनाकर नियमितीकरण किया जाए। आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर ऑपरेशनल गाइडलाइन के अनुसार मानदेय, पीबीआई को मासिक मानदेय में शामिल किया जाए। साथ ही नियमित भर्तियों में सीएचओ को अनुभव के आधार पर वरीयता दी जाए। इसके अलावा रिक्त पदों पर स्थानांतरण किया जाए।

स्वास्थ्य बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा दी जाए। मांगों को पूरा करने तक हड़ताल जारी रहेगी। उधर उत्तर प्रदेश महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री संविदा संघ (एएनएम) ने संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के नियमितीकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को भी कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। एएनएम ने बताया कि संविदा स्वास्थ्य कार्यकर्ता नियमित कर्मचारियों के समान कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें करीब 12 हजार रुपये प्रतिमाह ही मानदेय दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन, कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने वाली संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नियमित करने की मांग की। कहा कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान पूजा सागर, अर्चना, सुनीता, रितु रानी, शीतू, ज्योति रानी, नीतू, बबलेश कुमारी, शबाना, रचना, नीलम, रजनी, सलोनी, शारदा आदि मौजूद रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीएमओ कार्यालय पर धरने पर डटे एएनएम व सीएचओ