ईरानी धमकी के बाद डर के साए में ट्रंप का बेटा बैरन
- सार्वजनिक जगहों से बना रहा दूरी वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

- सार्वजनिक जगहों से बना रहा दूरी वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छोटे बेटे बैरन ट्रंप को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। ईरानी सरकारी मीडिया में बैरन को निशाना बनाकर धमकी वाला वीडियो प्रसारित किए जाने के बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने कहा कि वह मामले से अवगत है और संभावित खतरों की जांच कर रही है।मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक 20 वर्षीय बैरन सार्वजनिक रूप से नजर आने से बच रहे हैं और काफी हद तक निजी जीवन जी रहे हैं। एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है कि वह बाहर निकलना पसंद नहीं करते और निजी स्थानों पर ही समय बिताते हैं।
ईरानी सरकारी मीडिया के एक वीडियो में बैरन को निशाना बनाने की धमकी दी गई और कथित तौर पर उसके लिए एक करोड़ डॉलर के इनाम का जिक्र किया गया। वीडियो में बैरन तक पहुंचने और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को भेदने की कोशिशों को दिखाने वाले ग्राफिक्स भी थे। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता नेट हेरिंग ने कहा कि एजेंसी ऐसे किसी भी मामले की जांच करती है, जिसे उसके सुरक्षा घेरे में आने वाले लोगों के खिलाफ खतरे के रूप में देखा जा सकता है। हालांकि, उन्होंने सुरक्षा कारणों से बैरन की सुरक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया।


