शिशु रोग विभाग में पीजी के लिए एनएमसी की टीम ने किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

एसएनएमएमसीएच के शिशु रोग विभाग में पीजी की पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। एनएमसी की टीम ने विभाग का निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधन और सुविधाओं का सत्यापन किया। मेडिकल कॉलेज ने शिशु रोग विभाग में पीजी के लिए एनएमसी को आवेदन दिया है, जिसके बाद पीजी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

शिशु रोग विभाग में पीजी के लिए एनएमसी की टीम ने किया निरीक्षण

एसएनएमएमसीएच के शिशु रोग विभाग में पीजी की पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की एक सदस्यीय टीम ने मंगलवार को विभाग का निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधन और सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया। मेडिकल कॉलेज ने शिशु रोग विभाग में पीजी की पांच सीटें शुरू करने के लिए एनएमसी को आवेदन दिया है। इसी के आलोक में यह निरीक्षण किया गया। एनएमसी की ओर से ओडिशा के डॉ हेमंता कुमार सिंह ने प्राचार्य डॉ आरके महतो, विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ श्याम लाल मुर्मू, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अविनाश, डॉ सांभवित और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ उमेंद्र कुमार के साथ विभाग के ओपीडी, रजिस्ट्रेशन काउंटर, वार्ड और एनआईसीयू का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान

निरीक्षण के दौरान बेड ऑक्यूपेंसी, चिकित्सकों और शिक्षकों की उपलब्धता, दवा वितरण व्यवस्था, मरीजों को मिल रही चिकित्सीय सुविधाओं और विभाग में मौजूद उपकरणों की जानकारी ली गई। डॉ हेमंता ने शिक्षकों, डॉक्टरों, उपकरणों और अन्य संसाधनों का फिजिकल वेरिफिकेशन भी किया।

विभाग को पीजी मिलने की उम्मीद

मेडिकल कॉलेज के अनुसार एनएमसी टीम के सदस्य विभाग में उपलब्ध संसाधन और व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे। निरीक्षण के बाद विभाग को पीजी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पीजी शुरू होने से शिशु रोग विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ने के साथ मरीजों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार डॉ हेमंता एनएमसी को अपनी रिपोर्ट भेजेंगें। उस रिपोर्ट के आधार पर एनएमसीएच तय करेगी की यहां शिशु रोग विभाग में पीजी शुरू किया जा सकता है या नहीं और कितनी सीटें दी जाएं।

सामान्य प्रश्न

✦एनएमसी की टीम ने किस विभाग का निरीक्षण किया?−
एनएमसी की टीम ने एसएनएमएमसीएच के शिशु रोग विभाग का निरीक्षण किया।
Amit Ranjan

लेखक के बारे में

Amit Ranjan

शॉर्ट बायो: अमित रंजन पिछले 18 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ में प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर के पद पर कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव
अमित रंजन भारतीय प्रिंट और डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ और ‘लाइव हिन्दुस्तान’ प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। दिसंबर 2014 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने बदलते मीडिया ट्रेंड्स, डिजिटल ऑडियंस बिहेवियर और कंटेंट स्ट्रेटेजी पर मजबूत पकड़ बनाई है। तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित रिपोर्टिंग उनकी पहचान है।


करियर का सफर (प्रिंट और डिजिटल)
अमित रंजन ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की। इसके बाद प्रभात खबर और दैनिक भास्कर में भी काम किया। जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता की ठोस बुनियाद तैयार की। वर्ष 2014 में वह हिन्दुस्तान से जुड़े और यहीं से ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के माध्यम से न्यू मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने हेल्थ, बिजनेस, स्पेशल स्टोरीज़ और करंट अफेयर्स से जुड़े कई अहम विषयों का प्रभावशाली कवरेज किया।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
अमित रंजन ने BA (History), LLB और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इतिहास, कानून और पत्रकारिता का यह अनूठा संयोजन उनकी रिपोर्टिंग को विश्लेषणात्मक और गहराईपूर्ण बनाता है। विशेष रूप से मेडिकल बीट पर उनकी मजबूत पकड़ है। वह मेडिकल रिसर्च, हेल्थ और प्रिवेंटिव केयर से जुड़े विषयों पर एक्सपर्ट-वेरिफाइड और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं, जो पाठकों के लिए भरोसेमंद और उपयोगी साबित होती हैं।


विजन और प्रोफेशनल अप्रोच
स्वास्थ्य, मेडिकल, बिजनेस, टैक्स और पब्लिक इंटरेस्ट से जुड़े विषयों पर अमित की गहरी समझ है। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टरों, बिजनेसमैन और वरिष्ठ अधिकारियों के कई एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। अमित का मानना है कि पत्रकारिता की असली ताकत तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और जिम्मेदारी में है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी उपलब्ध कराना है।


विशेषज्ञता
इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
प्रिंट और डिजिटल मीडिया स्ट्रेटेजी

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशिशु रोग विभाग में पीजी के लिए एनएमसी की टीम ने किया निरीक्षण