इंस्पायर मानक में नामांकन बढ़ाने को नोडल नामित
हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
लखीमपुर में, संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने लखनऊ मण्डल में इंस्पायर मानक नामांकन की निगरानी के लिए डॉ. दिनेश कुमार को मण्डलीय नोडल नियुक्त किया है। सभी जिलों से अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के नामांकन के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। खीरी जिले में अब तक 701 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

लखीमपुर। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने लखनऊ मण्डल में इंस्पायर मानक नामांकन के प्रभावी अनुश्रवण के लिए विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार को मण्डलीय नोडल नामित किया है।शिक्षा निदेशक माध्यमिक सभी जिलों से छात्र-छात्राओं के अधिक से अधिक नामांकन कराने के निर्देश दिए हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने लखनऊ मण्डल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों को विगत वर्षों से अधिक नामांकन करने और नामांकन की दैनिक प्रगति से मण्डलीय कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। खीरी जिले से अब तक 701 छात्र-छात्राओं के आवेदन हो चुके हैं।


