कोयला पर आधारित बिजली में 14.70% की वृद्धि

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद, विशेष संवाददाता। कोयला मंत्रालय रिपोर्ट के अनुसार, कोयला आधारित बिजली की खपत में 14.70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि तेल और गैस आधारित बिजली में 29.33 प्रतिशत की कमी आई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका-ईरान युद्ध इस स्थिति की प्रमुख वजह है। जून-2026 में कोयला की खपत 1,20,141 मिलियन यूनिट रही।

कोयला पर आधारित बिजली में 14.70% की वृद्धि

धनबाद, विशेष संवाददाता। कोयला मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार कोयला आधारित बिजली की खपत में वृद्धि हुई है। वहीं तेल और गैस आधारित बिजली में भारी कमी आई है। आंकड़े के अनुसार जून-2025 के मुकाबले जून-2026 में कोयला आधारित बिजली में 14.70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं तेल और गैस आधारित बिजली में 29.33 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय की रिपोर्ट में कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। वैसे एक्सपर्ट बताते हैं कि अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जून-2025 के मुकाबले जून-2026 में कोयला आधारित बिजली में 15,401 मिलियन यूनिट की वृद्धि है। जून-2025 में कोयला आधारित बिजली आपूर्ति 1,04,740 मिलियन यूनिट थी। वहीं जून-2026 में कोयला आधारित बिजली उत्पादन 1,20,141 मिलियन यूनिट हो गई है। इस तरह जून- 2025 में तेल-गैस आधारित बिजली का उत्पादन 3181 मिलियन यूनिट की जगह जून 2026 में 2248 मिलियन यूनिट दर्ज है। जानकार बताते हैं कि एक तो गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ रही है। दूसरी तरफ तेल-गैस संकट के कारण भी बिजली की मांग में वृद्धि हो रही है। औद्योगिक बिजली की मांग के साथ घरेलू उपभोक्ता भी ज्यादा बिजली खपत कर रहे हैं। तेल, गैस, एलपीजी के विकल्प के रूप में यथासंभव कोयला आधारित बिजली का उपयोग किया जा रहा है। कोयला मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार जून महीने में कुल बिजली खपत में कोयला आधारित बिजली का योगदान लगभग 68 प्रतिशत है। वहीं तेल-गैस की बिजली की हिस्सेदारी महज 1.26 प्रतिशत है。

एक नजर मंत्रालय की रिपोर्ट पर

ऊर्जा स्रोत जून में बिजली उत्पादन कुल बिजली में हिस्सेदारी

कोयला 120141 67.34

लिग्नाइट 2495 1.40

हाइड्रो 14024 7.86

न्यूक्लियर 5565 3.12

गैस डीजल 2248 1.26

सोलर विंड, बायोमास 33932 19.02

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

कोयला आधारित बिजली की खपत में कितनी वृद्धि हुई है?
कोयला आधारित बिजली की खपत में 14.70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।