दो साल से अधूरा आरसी सेंटर,गांव में फैल रही गंदगी

हिन्दुस्तान, फतेहपुर
Follow us on Google News
share

शहजादीपुर गांव में आरसी सेंटर का निर्माण दो साल से अधूरा है, जिसके कारण गांव में गंदगी तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सफाई कर्मियों की अनुपस्थिति से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित अधिकारी ने मामले में सुधार का आश्वासन दिया है।

दो साल से अधूरा आरसी सेंटर,गांव में फैल रही गंदगी

जोनिहा। खजुहा ब्लाक के शहजादीपुर गांव में बन रहा आरसी सेंटर दो साल से अधूरा पड़ा है। जिससे कूड़ा निस्तारण न होने के कारण गांव में गंदगी का अंबार लगा रहता है। वहीं सफाई कर्मियों के न पहुंचने के कारण ग्रामीणों पर संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। जिससे ग्रामीणों में खासा रोष दिखाई दे रहा है। बिलोना ग्राम पंचायत के शहजादीपुर में 4.45 लाख की लागत से करीब दो साल पहले आरसी सेंटर का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। लेकिन लंबा समय बीत जाने के बावजूद आरसी सेंटर के आधा अधूरा होने के कारण गांव में गंदगी का अंबार लगा रहता है।

जिसकी सफाई न होने के कारण इससे बदबू उठती रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गंदगी पसरी होने के बावजूद न तो यहां पर फागिंग कराई जाती है न ही रासायनिक छिड़काव जिससे गांव में मच्छरों की भरमार होने के साथ ही ग्रामीणों पर संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। वहीं सफाई के अभाव में गांव के रास्तों में जलभराव होने के कारण आवागमन में भी ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि कभी गांव में सफाई कराई जाती है तो गांव से निकलने वाले कचरे को गांव किनारे ही फिकवा दिया जाता है जिससे गंदगी से निजात नहीं मिल पा रही है। डीपीआरओ रामशंकर वर्मा ने बताया कि संबंधित बीडीओ कि संज्ञान में मामले को देते हुए जल्द सुधार करवाया जाएगा। यदि इसके बावजूद कमियां मिलती हैं तो कार्यवाही की जाएग।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।