तारीख निकलने के बाद भी भर सकते हैं रिटर्न

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आयकर रिटर्न भरने के लिए तय 31 जुलाई की समयसीमा खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि आप अपना रिटर्न फाइल करने का मौका खो देंगे। करदाता 5,000 रुपये तक के विलंब शुल्क के साथ देरी से रिटर्न जमा कर सकते हैं। जिनकी कुल आय पांच लाख रुपये से अधिक नहीं, उनके लिए विलंब शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित है।

तारीख निकलने के बाद भी भर सकते हैं रिटर्न

नई दिल्ली, एजेंसी। आयकर रिटर्न भरने के लिए तय 31 जुलाई की समयसीमा निकलने का मतलब यह नहीं है कि आप अपना रिटर्न फाइल करने का मौका खो देंगे। करदाता वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अब भी ‘बिलेटेड रिटर्न’ (देरी से भरा जाने वाला रिटर्न) जमा कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए 5,000 रुपये तक की विलंब शुल्क देना पड़ सकता है। जिन लोगों की कुल आय पांच लाख रुपये से अधिक नहीं है, उनके लिए ज्यादा से ज्यादा विलंब शुल्क 1,000 रुपये तय किया गया है। देरी से रिटर्न आम तौर पर 31 दिसंबर, 2026 तक फाइल किया जा सकता है। देरी से फाइलिंग की फीस के अलावा, अगर एडवांस टैक्स, डीटीएस और अन्य उपलब्ध टैक्स क्रेडिट को समायोजित करने के बाद भी कोई टैक्स बकाया रहता है, तो करदाता को धारा 234ए के तहत ब्याज भी देना पड़ सकता है। यह ब्याज मूल निर्धारित तारीख से लेकर रिटर्न फाइल करने की तारीख तक हर महीने या महीने के किसी हिस्से के लिए 1% की दर से लगाया जाता है।

किनको 31 जुलाई के बाद भी मिलता है समय?

जिन करदाताओं के खातों का टैक्स ऑडिट अनिवार्य होता है, उनके लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई नहीं होती। ऐसे मामलों में पहले ऑडिट की प्रक्रिया पूरी की जाती है, जिसके बाद रिटर्न दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाता है। यदि किसी वेतनभोगी व्यक्ति की आय के साथ ऐसा बिजनेस या प्रोफेशन भी जुड़ा है, जिसके कारण आयकर अधिनियम के तहत टैक्स ऑडिट आवश्यक हो जाता है, तो वह सामान्य 31 जुलाई की समयसीमा के दायरे में नहीं आता।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जब आयकर रिटर्न की समयसीमा समाप्त हो जाती है तो क्या हमें रिटर्न भरने का मौका नहीं मिलता?
नहीं, 31 जुलाई की समयसीमा निकलने का मतलब यह नहीं है कि आप अपना रिटर्न फाइल करने का मौका खो देंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतारीख निकलने के बाद भी भर सकते हैं रिटर्न