व्यवसाय, पेशे से जुड़े लोग जल्द रिटर्न भरें

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

टीसी .. नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। आयकर विभाग ने व्यवसाय या पेशे (बिजनेस या

व्यवसाय, पेशे से जुड़े लोग जल्द रिटर्न भरें

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। आयकर विभाग ने व्यवसाय या पेशे (बिजनेस या प्रोफेशन) से आय अर्जित करने वाले और बिना टैक्स ऑडिट (नॉन-ऑडिट) वाले करदाताओं को जल्द रिटर्न भरने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि जुर्माना से बचने के लिए ऐसे करदाता 31 अगस्त तक आईटीआर दाखिल करें। विभाग के अनुसार, 20 अगस्त तक देश में 6.5 करोड़ से ज्यादा आयकर रिटर्न दाखिल हो चुके हैं। इनमें 2 करोड़ से ज्यादा रिटर्न सिर्फ आईटीआर-3 और 4 के हैं। विभाग के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की कमाई व्यवसाय, पेशे या दूसरे ऐसे स्रोतों से है, जिसके लिए आईटीआर-3, 4, 5 या 7 लागू होता है, तो इनके लिए रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित है। व्यवसाय के हिसाब से ये फॉर्म पहले से जारी किए जा चुके हैं。

किसके लिए कौन का फॉर्म

आईटीआर-3 : व्यवसाय या पेशे से आय वाले व्यक्ति/हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) दुकानदार, कारोबारी, डॉक्टर, वकील, कंसल्टेंट आदि के लिए है, जिन पर सामान्यतः आईटीआर-4 की सरल योजना लागू नहीं होती।

आईटीआर-4 : जिनकी आय अनुमानित कराधान योजना के तहत आती है। इसमें कारोबार व पेशे की आय का हिसाब आसान तरीके से दिया जाता है।

आईटीआर-5 : आम व्यक्तिगत करदाताओं के लिए नहीं, बल्कि फर्म और कुछ अन्य संस्थाओं के लिए है।

आईटीआर-7 : विशेष प्रकार की संस्थाएं व व्यक्तियों के लिए है। मुख्य रूप से यह फॉर्म ट्रस्ट, राजनीतिक दल व अन्य के लिए निर्धारित है।

सामान्य प्रश्न

✦आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि क्या है?−
आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsव्यवसाय, पेशे से जुड़े लोग जल्द रिटर्न भरें