संभल में 31 जुलाई तक लगेगा आयकर शिकायत निवारण शिविर

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

आलम सराय स्थित आयकर विभाग कार्यालय पर किया जा रहा है शिविर का आयोजन आने वाली तकनीकी समस्याएं, अपील प्रभाव तथा अन्य कर संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता क

संभल में 31 जुलाई तक लगेगा आयकर शिकायत निवारण शिविर

आयकर विभाग ने जनपद के करदाताओं की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए 15 से 31 जुलाई तक बकाया मांग एवं जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया है। यह शिविर आयकर अधिकारी, वार्ड-1(5) कार्यालय आलम सराय संभल में लगाया जा रहा है, जहां करदाता अपनी लंबित कर संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान करा सकेंगे। आयकर अधिकारी नितिन भटनागर ने बताया कि शिविर के दौरान बकाया आयकर मांग, टीडीएस विसंगतियां, चालान संशोधन, सुधार याचिकाएं, ई-फाइलिंग में आने वाली तकनीकी समस्याएं, अपील प्रभाव तथा अन्य कर संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी करदाताओं, कर सलाहकारों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और अधिवक्ताओं से निर्धारित अवधि के भीतर शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

विभाग का उद्देश्य लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर करदाताओं को राहत प्रदान करना और कर सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी एवं सुगम बनाना है। यह शिविर उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभदायक साबित होगा, जिनके कर संबंधी मामले लंबे समय से लंबित हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।