कर पेशेवरों को ऑडिट रिपोर्ट समय पर दाखिल करने का निर्देश
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2026-27 की कर ऑडिट रिपोर्ट समय पर दाखिल कराने के लिए करीब 12,000 कर पेशेवरों को एसएमएस और ईमेल भेजे हैं। 30 सितंबर की समयसीमा बढ़ाकर 21 अक्टूबर किए जाने के बावजूद कई रिपोर्ट जमा नहीं हुईं। ‘सक्षम नज’ अभियान के तहत उन पेशेवरों से संपर्क किया गया, जिन्होंने पिछले वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत से कम फॉर्म 3सीडी दाखिल किए हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2026-27 के लिए ऑडिट रिपोर्ट समय पर दाखिल करने को लेकर करीब 12,000 कर पेशेवरों को एसएमएस और ईमेल भेजे हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, विभाग ने यह पाया कि कर ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समयसीमा 30 सितंबर से बढ़ाकर 21 अक्टूबर किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में रिपार्ट अबतक जमा नहीं की गई हैं। उसके बाद यह कदम उठाया गया। यह संदेश उन चुनिंदा कर पेशेवरों को भेजा गया है, जिन्होंने पिछले वित्त वर्ष में दाखिल की गई रिपोर्ट की तुलना में आकलन वर्ष 2026-27 के लिए 50 प्रतिशत से भी कम कर ऑडिट रिपोर्ट (फॉर्म 3सीडी) दाखिल की हैं।
उन्होंने बताया कि 'सक्षम नज' अभियान के तहत करीब 12,000 कर पेशेवरों से संपर्क किया गया है।

